Published : May 01, 2023, 09:07 PM ISTUpdated : May 02, 2023, 10:11 AM IST
नई दिल्ली। अप्रैल की तेज गर्मी से तप रहे लोगों के लिए मई की पहली तारीख राहत लाई। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हुई तो दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, UP व अन्य राज्यों में बारिश से लोगों को राहत मिली। दिल्ली में 2010 के बाद दूसरा सबसे ठंडा मई रिकॉर्ड किया गया।
दिल्ली: बारिश होने से तपती गर्मी में ड्यूटी करने वालीं ट्रैफिक पुलिस की इन महिलाकर्मियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। दिल्ली में अगले 2 दिनों तक बारिश जारी रहने की संभावना है।
210
दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहीं महिला पहलवानों को सुरक्षा दी गई है। बारिश के दौरान ये महिला पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पर तैनात रहीं।
310
यह तस्वीर दिल्ली के इंडिया गेट की है। बारिश होने पर युवतियों ने सुहाने मौसम का लुफ्त लिया।
410
भारी बारिश के चलते दिल्ली के कई इलाकों में जल-जमाव हो गया। सड़क पर पानी भरने से बाइक सवारों को परेशानी हुई।
510
दिल्ली: बारिश और सुहाना मौसम होने के चलते बहुत से लोग इंडिया गेट पर घूमने आए।
610
नई दिल्ली में बारिश के पानी से खुद को बचाने के लिए रूमाल का इस्तेमाल करता पैदल यात्री।
710
नई दिल्ली: बारिश हुई तो बहुत से लोगों ने पकौड़े का आनंद लिया। लोग छाता लेकर पकोड़े की दुकान पर पहुंचे।
810
नई दिल्ली: बारिश इस महिला को जरूरी काम से घर से बाहर निकलने से नहीं रोक सकी।
910
हिमाचल प्रदेश के शिमला में बारिश से ठंड बढ़ गई। यहां लोग बड़ी संख्या में छाता लेकर बाजार में निकले।
1010
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बारिश हुई। इसके चलते हिंडन रिवर मेट्रो स्टेशन के पास स्थित अंडरपास में पानी भर गया।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.