अंडमान द्वीप से 100 करोड़ रुपए का ड्रग्स बरामद, 4 साल पुराने ड्रग डीलिंग से जुड़े हैं तार

Published : Sep 15, 2023, 03:41 PM IST
drugs

सार

अंडमान द्वीप पर कस्टम और एक्साइज अधिकारियों ने करीब 100 करोड़ रुपए का ड्रग्स बरामद किया। जिसे बाद में डेस्ट्रॉय कर दिया गया। यह ड्रग्स केरल में पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर बरामद किया गया है।

Andaman Drugs. केरल के कस्टम और एक्साइज अधिकारियों को यह टिप मिली की स्मगलिंग का ड्रग्स अंडमान द्वीप से लाया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर अधिकारियों ने छानबीन की और करीब 100 करोड़ रुपए का ड्रग्स बरामद किया। इसे बाद में डेस्ट्रॉय भी कर दिया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार करीब 50 किलोग्राम मेथाफेटामाइन ड्रग्स को बंकर में छिपाकर रखा गया था। इसे स्थानीय लोगों की मदद से बरामद कर लिया गया। यह भी जानकारी मिली कि करीब 4000 किलोग्राम यही ड्रग्स उस जहाज पर डूब गया, जिसे म्यांमार ड्रग माफिया द्वारा 4 साल पहले स्मगल करके केरला पहुंचाया जा रहा था।

ड्रग माफिया ने खुद ही डूबा दिया था जहाज

जानकारी के अनुसार सितंबर 2019 में ड्रग माफिया ने पकड़े जाने के डर से ड्रग्स वाला जहाज ही डुबो दिया और घटनास्थल से भाग गए थे। उन्हें पता चल गया था कि तटरक्षक बल और नौसेना के ऑपरेशन द्वारा पकड़ लिया जाएगा। अंडमान में उसी जहाज के मलबे से किनारे पहुंचा ड्रग्स लोगों के लिए समस्या का कारण बन गया था। अपराध शाखा के आबकारी अधिकारियों ने 21 फरवरी 2023 को मंजेरी में नशीले पदार्थों का ट्रांसपोर्ट करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए आरोपियों ने ही बताया था कि वे यह ड्रग्स अंडमान द्वीप समूह से लेकर आए थे। बाद में इसे कूरियर के माध्यम से आगे डिलिवर किया जाना था।

केरल में गिरफ्तार हुए अपराधियों ने दी जानकारी

केरल में गिरफ्तार किए गए लोगों से मिली जानकारी के आधार पर आदिवासी समुदाय के एक युवक को अंडमान द्वीप से गिरफ्तार किया गया है। संयुक्त टीम को अंडमान के मलक्का तट पर जापानी सेना द्वारा छोड़े गए बंकर में 50 किलोग्राग ड्रग्स बरामद किया गया है। नशीली दवा के 2-2 किलो के कुल 25 पैकेट मिले हैं। स्थानीय निवासियों की जानकारी के बाद संयुक्त टीम ने अंडमान कलेक्टर हरि कल्लिकट की मदद से विभिन्न स्थानों पर खोजबीन की। इसके बाद यह कामयाबी मिली है। पिछले महीने अधिकारियों ने गिरोह के सरगना मोहम्मद साबिख (25) को पकड़ा था। जो कि कूरियर के माध्यम से द्वीप से ड्रग्स की सप्लाई करता था।

यह भी पढ़ें

मांस खाते हैं तो हो जाइए सावधान ! खाने और घाव के जरिए शरीर में घुस रहा जानलेवा बैक्टीरिया

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Nitin Nabin: मोदी ने कराया BJP के बॉस का मुंह मीठा, नितिन नबीन के पदभार ग्रहण की खास तस्वीरें
Nitin Nabin: बीजेपी बॉस के घर में चलता है अलग सिस्टम, पत्नी ने बताया क्यों नहीं होता झगड़ा