आतंकियों का साथ देने वाला DSP गिरफ्तार, एक गाड़ी में हिज्बुल के लिए कर रहा था यह काम

Published : Jan 12, 2020, 10:39 AM IST
आतंकियों का साथ देने वाला DSP गिरफ्तार, एक गाड़ी में हिज्बुल के लिए कर रहा था यह काम

सार

शनिवार को कुलगाम में चेकिंग के दौरान एक गाड़ी से हिज्बुल मुजाहिदीन के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। कड़े गए आतंकियों के साथ कार में जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक उप-अधीक्षक भी मौजूद था। सुरक्षाबलों ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है।  

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सेना की कार्रवाई लगातार जारी है। आतंकियों के खिलाफ सेना ताबड़तोड़ कार्रवाई भी कर रही है। इन सब के बीच शनिवार को कुलगाम में चेकिंग के दौरान एक गाड़ी से हिज्बुल मुजाहिदीन के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। हैरानी की बात यह है कि पकड़े गए आतंकियों के साथ कार में जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक उप-अधीक्षक भी मौजूद था। सुरक्षाबलों ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है।

एयरपोर्ट सिक्योरिटी में तैनात है डीसीपी 

पकड़े गए आतंकियों में सैयद नवीद मुश्ताक उर्फ नवीद बाबू भी है, जिसका नंबर आतंकी सरगना रियाज नाइकू के बाद आता है। आतंकियों के साथ पकड़े गए डीएसपी की पहचान देविंदर सिंह के तौर पर हुई है, जो एयरपोर्ट सिक्योरिटी में तैनात था।

आतंकियों को बाहर निकालने में कर रहा था मगद 

सेना के अधिकारियों ने बताया कि डीएसपी आतंकियों को घाटी से बाहर निकालने में मदद कर रहा था। बताया जा रहा है कि डीएसपी की मदद से आतंकी दिल्ली आने वाले थे। उधर डीएसपी के घर पर छापेमारी के दौरान 5 ग्रेनेड और 3 एके-47 बरामद हुई हैं। डीएसपी को आतंकियों के साथ गिरफ्तार करने की मुहिम का दक्षिणी कश्मीर के डीआईजी अतुय गोयल ने नेतृत्व किया और कुलगाम के पास आतंकियों की कार को रुकवाया था।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

जैसलमेर के आसमान में ‘प्रचंड’ हेलीकॉप्टर की उड़ान: प्रेसिडेंट मुर्मू का रोमांचक अनुभव और 5 हाइलाइट्स
INS Anjadip Commissioned: इंडियन नेवी का ‘डॉल्फिन हंटर’ जो दुश्मन सबमरीन का खत्म करेगा खेल?