
नई दिल्ली. भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में सीमा को लेकर विवाद चल रहा है। अब दोनों देश इस विवाद को बातचीत से हल करना चाहते हैं। इसी क्रम में दोनों देशों के बीच रविवार को 9वें दौर की बातचीत चल रही है। यह बातचीत चीन की सीमा में स्थित मोल्डो में हो रही। रक्षा सूत्रों के मुताबिक, यह बातचीत सुबह 10 बजे शुरू हुई। इससे पहले 8वें दौर की बातचीत 6 नवंबर 2020 को हुई ती। यह बातचीत भारतीय सीमा में चुंशूल में हुई थी।
15 जून को गलवान में हुई थी हिंसा
भारत और चीन के बीच सीमा को लेकर अप्रैल 2020 से विवाद चल रहा है। अप्रैल से मई के बीच दोनों सेनाओं दो से तीन बार आमने सामने भी आईं। इस दौरान झड़प भी हुई। हालांकि, 15 जून को दोनों की सेनाओं के बीच हिंसक झड़प हुई। इसमें भारत के 20 जवान शहीद हो गए। जबकि चीन के 40 से ज्यादा सैनिक मारे गए। हालांकि, चीन ने आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया।
वहीं, इससे पहले विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा था कि भारत और चीन बातचीत से मुद्दे को हल करने के प्रयास में है। एलएसी के साथ साथ सभी विवादित जगहों पर विवाद सुलझाने के लिए राजनयिक और सैन्य चैनलों के माध्यम से बातचीत जारी है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.