राहुल गांधी के 'रेप इन इंडिया' बयान पर EC ने लिया संज्ञान, झारखंड से मंगाई रिपोर्ट

Published : Dec 16, 2019, 12:50 PM IST
राहुल गांधी के 'रेप इन इंडिया' बयान पर EC ने लिया संज्ञान,  झारखंड से मंगाई रिपोर्ट

सार

झारखंड में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के 'रेप इन इंडिया'  बयान पर संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग ने राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) से मामले की रिपोर्ट मांगी है

नई दिल्ली: झारखंड में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के 'रेप इन इंडिया'  बयान पर संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग ने राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) से मामले की रिपोर्ट मांगी है। आयोग के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि इस मामले की शिकायत मिलने पर आयोग ने राज्य के सीईओ से गांधी के विवादित बयान के बारे में घटनाओं की सिलसिलेवार जानकारी मांगी है।

रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई

अधिकारी ने बताया कि इसमें सीईओ को बताना होगा कि राहुल गांधी ने कब, कहां और किस संदर्भ में उक्त बयान दिया था। आयोग ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की अगुवाई वाले भाजपा महिला सांसदों के प्रतिनिधिमंडल द्वारा की गई शिकायत पर संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की है। भाजपा सांसदों ने राहुल गांधी द्वारा झारखंड में चुनाव प्रचार के दौरान एक रैली में भारत को 'रेप इन इंडिया' कहे जाने की शिकायत कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की माँग की थी।

आयोग के अधिकारी ने बताया कि शिकायत में उल्लिखित घटना की तथ्यात्मक रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

By-Election Results: असम से बंगाल तक जीत के बाद PM मोदी का पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले
SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के बीच BJP की 3 घंटे की बैठक, नितिन नबीन ने बनाया कौन-सा प्लान?