सिंधिया को मनाने के प्रयास तेज, सोनिया गांधी से राहुल ने की मुलाकात

माना जा रहा है कि कांग्रेस के दोनों शीर्ष नेताओं ने मप्र में कमलनाथ सरकार पर आए संकट और ज्योतिरादित्य सिंधिया की नाराजगी के बारे में चर्चा की। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस आलाकमान सिंधिया को मनाने की कोशिश कर सकता है।

 

Asianet News Hindi | Published : Mar 9, 2020 7:34 PM IST

नई दिल्ली. मध्यप्रदेश के ताजा राजनीतिक घटनाक्रम के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार रात सोनिया गांधी से मुलाकात की।

कांग्रेस आलाकमान सिंधिया को मनाने की कोशिश में 

माना जा रहा है कि कांग्रेस के दोनों शीर्ष नेताओं ने मप्र में कमलनाथ सरकार पर आए संकट और ज्योतिरादित्य सिंधिया की नाराजगी के बारे में चर्चा की। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस आलाकमान सिंधिया को मनाने की कोशिश कर सकता है।

खबरें हैं कि सिंधिया राज्यसभा सदस्यता के साथ ही मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के पद पर जोर दे रहे हैं। सरकार पर मंडराए संकट के बीच मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज अपने मंत्रियों का इस्तीफा ले लिया। उन्होंने सोमवार दोपहर की सोनिया गांधी से मुलाकात की थी और उसके तत्काल बाद भोपाल रवाना हो गए थे।

(ये खबर पीटीआई/भाषा की है। हिन्दी एशियानेट न्यूज ने सिर्फ हेडिंग में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)

Share this article
click me!