लोकसभा चुनाव 2024 से पहले का पॉलिटिकल सेमीफाइनल, 5 राज्यों से कितने सांसद चुने जाएंगे

Published : Oct 09, 2023, 11:30 AM ISTUpdated : Oct 09, 2023, 02:56 PM IST
Election Commission

सार

चुनाव आयोग कुछ ही देर में 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों का ऐलान करने वाला है। यह चुनाव आने वाले आम चुनावों से पहले सेमीफाइनल की तरह होंगे क्योंकि 5 राज्य लोकसभा में 85 सांसद भेजते हैं। 

Assembly Election 2023. देश में होने वाले लोकसभा चुनावों से करीब 6-8 हफ्ते पहले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव खत्म हो जाएंगे लेकिन इन राज्यों का चुनावी तापमान कम नहीं होगा। क्योंकि सेमीफाइनल के बाद फाइनल भी होना तय है। होने वाले विधानसभा चुनावों में 3 राज्यों में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है। जबकि तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी काफी मजबूती से चुनाव लड़ रही है। वहां कांग्रेस, बीजेपी और सत्ताधारी दल टीआरएस के बीच त्रिकोणीय मुकाबले के आसार बन रहे हैं। चुनावी विश्वलेषकों का मानना है कि पांच राज्यों में पार्टियों की जीत-हार लोकसभा चुनाव 2024 की स्क्रिप्ट काफी हद तक तैयार कर देगी।

किस राज्य में कितनी विधानसभा सीटें

  • मध्य प्रदेश में विधानसभा की कुल 230 सीटें हैं
  • राजस्थान में विधानसभा की कुल 200 सीटें हैं
  • छत्तीसगढ़ में विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं
  • तेलंगाना में विधानसभा की कुल 119 सीटें हैं
  • मिजोरम में विधानसभा की कुल 40 सीटें हैं

किस राज्य में लोकसभा की कितनी सीटें

  • मध्य प्रदेश में लोकसभा की 29 सीट
  • छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 11 सीट
  • राजस्थान में लोकसभा की 25 सीट
  • तेलंगाना में लोकसभा की 11 सीट
  • मिजोरम में लोकसभा 01 सीट है

5 चुनावी राज्यों में कितनी लोकसभा सीटें

जिन 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव 2023 होने हैं, उनमें लोकसभा की कितनी सीटें हैं यह भी जानना जरूरी है। राजस्थान में लोकसभा की कुल 25 सीटें हैं। तेलंगाना में लोकसभा की 17 सीटें हैं। मध्य प्रदेश में 29 और छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 11 सीटें हैं। इसके अलावा मिजोरम में लोकसभा की कुल 1 सीट है। यानि 5 राज्यों को मिला दिया जाए तो यहां से कुल 83 लोकसभा सांसद चुने जाने हैं। यह आंकड़ा लोकसभा के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इनमें से 50 सीटें भी कोई पार्टी जीत जाती है तो वह बढ़त बना सकती है। कांग्रेस का यही फोकस है कि इन राज्यों में लोकसभा की ज्यादा से ज्यादा सीटें जीते।

यह भी पढ़ें

मध्यप्रदेश-राजस्थान,छत्तीसगढ़ समेत 5 राज्यों में कब होंगे चुनाव, आज इलेक्शन कमीशन करेगा ऐलान

 

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

पायलट को मारने पर उतारू हुए यात्री, इंडिगो की किस फ्लाइट में और क्यों मचा हंगामा
कौन हैं NIA के नये मुखिया राकेश अग्रवाल? जानिए इनका पूरा ट्रैक रिकॉर्ड