दिल्ली में एक चरण में होगा चुनाव, 8 फरवरी को डाले जाएंगे वोट, 11 फरवरी को आएंगे नतीजे

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। यहां एक चरण में चुनाव होगा। 8 फरवरी को मतदान होगा। 11 फरवरी को नतीजे आएंगे।

Asianet News Hindi | Published : Jan 6, 2020 7:28 AM IST / Updated: Jan 06 2020, 04:09 PM IST

नई दिल्ली. दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। यहां एक चरण में चुनाव होगा। 8 फरवरी को मतदान होगा। 11 फरवरी को नतीजे आएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि दिल्ली में 70 सीटों में से 58 सामान्य के लिए हैं, जबकि 12 एससी हैं। यहां एसटी के लिए कोई सीट आरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा, चुनाव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। राज्य में आज से ही आचार संहिता लागू हो जाएगी। अभी दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार है।

अपडेट्स

- दिल्ली में 1 करोड़ 46 लाख वोटर। 
- 13,757 पोलिंग बूथ पर वोट डाले जाएंगे।
- सभी 70 सीटों पर मतदान होगा।
- चुनाव में 90 हजार कर्मचारी लगाए जाएंगे।
- वरिष्ठ नागरिकों के लिए खास इंतजाम किए।

Latest Videos

तारीखें
नोटिफिकेशन- 14 जनवरी
नामांकन का आखिरी दिन- 21 जनवरी
वोटिंग- 8 फरवरी
नतीजे- 11 फरवरी


Election Commission of India to announce schedule of Delhi Elections news and update KPP

दिल्ली में 2014 लोकसभा चुनाव के पहले विधानसभा चुनाव हुए थे। तब किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिला था। हालांकि, आप ने कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री बने थे। लेकिन कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर हो रहीं आलोचनाओं के चलते उन्होंने सिर्फ 49 दिन में ही इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद 2015 में फिर विधानसभा हुए। इसमें आप को पूर्ण बहुमत मिला। भाजपा को सिर्फ 3 सीटें मिलीं।

लोकसभा चुनाव के बाद आप के लिए बढ़ीं चुनौती
सत्ताधारी पार्टी आम आदमी पार्टी पिछले कुछ महीनों से चुनावी मोड में है। लोकसभा चुनाव के बाद सीएम केजरीवाल एक के बाद एक कई बड़ी घोषणाएं की हैं। आप फ्री पानी, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है। हालांकि, लोकसभा चुनाव में जिस तरह से भाजपा ने 7 में 7 सीटें जीतीं, उससे आप का गणित थोड़ी बिगड़ता जरूर दिख रहा है। 

महाराष्ट्र, झारखंड के बाद अब दिल्ली में चुनौती
उधर, भाजपा ने पिछले एक साल में 5 राज्यों में सत्ता गंवा दी है। पार्टी के ऊपर एक बड़ी चुनौती है। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा को आप से तीन गुना ज्यादा वोट मिले। ऐसे में भाजपा इस प्रदर्शन को दोहराना चाहती है। हालांकि, पार्टी इस बार फिर मोदी के चेहरे, राम मंदिर, नागरिकता कानून, सर्जिकल स्ट्राइक जैसे मुद्दों के साथ मैदान में उतरेगी।

 

Share this article
click me!

Latest Videos

दिल्ली में काम करने वालों को CM Atishi का बड़ा गिफ्ट, अब नहीं रहेगी कोई टेंशन । Delhi Salary
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी ने जम्मू, जम्मू-कश्मीर में जनता को संबोधित किया
डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ सबसे खतरनाक प्लान बना रहा ईरान, अमेरिकी एजेंसियां अलर्ट
बदलापुर कांड में नया सस्पेंस, वैन में मिले धब्बे और रिपोर्ट ने भी उड़ाए होश । Badlapur Akshay Shinde
'लगता है कलयुग आ गया' आखिर क्यों हाईकोर्ट को कहनी पड़ गई ये बात । Allahabad Highcourt