Election result 2022 : देश के नक्शे में कांग्रेस एक और राज्य से गायब हो गई, भाजपा चारों राज्यों में कायम

Published : Mar 10, 2022, 03:26 PM ISTUpdated : Mar 11, 2022, 02:06 PM IST
Election result 2022 : देश के नक्शे में कांग्रेस एक और राज्य से गायब हो गई, भाजपा चारों राज्यों में कायम

सार

Congress lost punjab : पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद कांग्रेस एक और राज्य से बाहर हो गई है। पंजाब कांग्रेस के लिए काफी अहम था, लेकिन यह राज्य भी कांग्रेस के हाथ से निकल गया। गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में पहले से ही भाजपा की सरकारें थीं। इन राज्यों में भाजपा एक बार फिर सरकार बना रही है। 

इलेक्शन डेस्क। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों (5 State Election result) के नतीजे आ चुके हैं। इनमें से पंजाब कांग्रेस के लिए काफी अहम था, लेकिन यह राज्य पंजाब के हाथ से निकल गया। गुरुवार सुबह से शुरू हुई मतगणना में कांग्रेस के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot singh sidhu) और सीएम चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit s Channi Losses) दोनों सीटों से चुनाव हार गए। उधर, उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत (255 सीट) के साथ भाजपा एक बार फिर सत्ता में काबिज हो गई है। गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में भी भाजपा की सरकार रिपीट हुई है। 

कांग्रेस मुक्त भारत के मिशन मोदी का एक और पड़ाव पार
गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में पहले से ही भाजपा की सरकारें थीं। गुरुवार को आए नतीजों के बाद पंजाब से कांग्रेस का सफाया होने के बाद यह पार्टी एक और राज्य में कम हो गई है। यानी अब सिर्फ यह पार्टी चार राज्यों में ही बची है। इन पांच राज्यों के चुनावों से पहले पंजाब, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पूरी तरह से सत्ता में थी। महाराष्ट्र और झारखंड कांग्रेस गठबंधन में शामिल थी। पंजाब के नतीजे उल्टे पड़ने के बाद कांग्रेस अपने दम पर सिर्फ दो राज्यों में ही बची है। यानी, मोदी के कांग्रेस मुक्त भारत के सपने का यह एक और बड़ा पड़ाव है। 2022 में पंजाब से पहले  2021 में कांग्रेस के हाथ से पुडुचेरी गया था। 

उत्तराखंड में भी पूरी नहीं हुई हरसत
कांग्रेस ने पंजाब और उत्तराखंड में काफी मेहनत की थी। लेकिन, राजनीति के जानकर पहले से ही कह रहे थे कि पंजाब में आम आदमी पार्टी का पलड़ा भारी है। आखिर हुआ भी यही। यहां आम आदमी पार्टी ने अपना दिल्ली वाला इतिहास दोहराया है। वह 92 सीटें जीतकर 117 सीटों वाली विधानसभा में सुपर बॉस बन गई है। उत्तराखंड में भी कांग्रेस विजयी रथ पर सवार होने से पहले ही ढेर हो गई। यहां तक कि खुद को सीएम कैंडिडेट प्रोजेक्ट करवाने के लिए बगावत पर उतरे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी अपनी सीट नहीं बचा सके। 

यह भी पढ़ें
पंजाब चुनाव नतीजों के बीच ट्विटर पर आई मीम्स की बाढ़, नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी
5 कारण से समझें 18 साल के करियर में क्यों हार गए नवजोत सिंह सिद्धू

PREV

Recommended Stories

Indigo Flight Cancellation: एयरपोर्ट पर यात्री ने बयां किया दर्द, रोती नजर आई लड़की, वायरल हुई Video
SC के आदेश पर प्रेग्नेंट सुनाली लौटी भारत: जानिए बांग्लादेशी जेल में 103 दिन क्यों बिताने पड़े?