
नेशनल न्यूज। पीएम नरेंद्र मोदी की गिनती भारत के लोकप्रिय और बेहद प्रभावशाली नेताओं में की जाती है। इसके साथ ही कई मैगजीन और विदेशों से आई रिपोर्ट में भी यह कहा गया है कि पीएम मोदी भारत के अब तक के सबसे प्रभावशाली प्रधानमंत्रियों की लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। पीएम मोदी सोशल मीडिया के जरिए भी जनता के संपर्क में रहते हैं, यही कारण है कि X पर उनके फॉलोअर्स की संख्या अब 10 करोड़ से अधिक हो गई है। एलन मस्क ने पीएम मोदी को इसके लिए बधाई दी है।
सोशल मीडिया पर सबसे चर्चित राजनेता बने
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। पीएम मोदी अपने कार्यक्रमों से जुड़े वीडियो और फोटो भी सोशल मीडिया एकाउंट पर पोस्ट करते रहते हैं। इसके अलावा राजनेताओं के साथ मुलाकात के अंश भी वह अपने X हैंडल पर शेयर करते रहते हैं। बच्चों से लेकर युवा और बुजुर्ग से लेकर महिलाएं तक हर वर्ग पीएम मोदी के वीडियो और ट्वीट देखना पसंद करता है। पीएम मोदी सोशल मीडिया पर सर्वाधिक चर्चित राजनेता बन चुके हैं।
पढ़ें कार्यकर्ताओं से मिले पीएम मोदी, कहा- आपकी बदौलत तीसरी बार हमारी सरकार बनी
10 करोड़ से अधिक हुए फॉलोअर्स
पीएम मोदी की फैन फॉलोइंग इतनी बढ़ गई है कि आज उनके फॉलोअर्स की संख्या 10 करोड़ से अधिक पहुंच गई है जो किसी भी राजनेता की नहीं है। भारत ही नहीं विदेशों में भी पीएम मोदी के फैन्स की संख्या लाखों में पहुंच चुकी है। पीएम मोदी के ट्वीट औ वीडियो पर कुछ ही पलों में सैकड़ों लाइक्स और कमेंट्स आ जाते हैं।
एलोन मस्क ने ट्वीट कर दी बधाई
पीएम मोदी के एक्स पर फोलोअर्स की संख्या 10 करोड़ से अधिक पहुंचने पर कंपनी के ओनर एलन मस्क उन्हें बधाई दी है। एलन मस्क ने ट्वीट कर कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 10 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स होने पर शुभकामनाएं।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.