दिल्ली में हार के बाद कांग्रेस का शर्मनाक बयान, ट्वीटर यूजर ने कहा हद्द है

Published : Feb 11, 2020, 11:54 AM IST
दिल्ली में हार के बाद कांग्रेस का शर्मनाक बयान, ट्वीटर यूजर ने कहा हद्द है

सार

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ रहे हैं। जिसमें कांग्रेस पार्टी का खाता भी नहीं खुला। जिस पर अधीर रंजन चौधरी ने कहा,"दिल्ली में कांग्रेस पार्टी ने सत्ता पर कब्ज़ा करने का कभी नहीं सोचा।

नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ रहे हैं। जिसमें कांग्रेस पार्टी को करारा झटका लगा है। जिसमें कांग्रेस पार्टी का खाता तक नहीं खुला है। एक ओर जहां कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर सन्नाटा पसरा है। वहीं, कांग्रेस पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, हमने सोचा था कि कांग्रेस कुछ सीटें जीते, हमने कभी सत्ता पर कब्जा जमाने के लिए नहीं लड़ा है। 

क्या कहा रंजन ने? 

कांग्रेस पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा,"दिल्ली में कांग्रेस पार्टी ने सत्ता पर कब्ज़ा करने का कभी नहीं सोचा, हमने सोचा था कि कांग्रेस कुछ सीटें  जीते और दिल्ली में कांग्रेस पार्टी का अस्तित्व बना रहे।"

दिल्ली चुनाव के नतीजे

दिल्ली चुनाव के नतीजों में 70 सीटों पर रूझान सामने आ चुका है। जिसमें 57 सीटों पर आम आदमी पार्टी आगे है। जबकि सिर्फ 13 सीटों पर बीजेपी को बढ़त मिली है। वहीं, कांग्रेस पार्टी शून्य पर है। इससे पहले यानी 2015 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस का खाता नहीं खुला था। 

सोशल मीडिया पर रिएक्शन

कांग्रेस नेता का बयान सामने आने के बाद ट्वीटर यूजर भड़क गए। कई ट्वीटर यूजर ने कांग्रेस नेता के इस बयान को शर्मनाक बताया है। इसके साथ ही कई ट्वीटर यूजर ने सलाह देते हुए सीख लेने की बात कही। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

वेस्ट एशिया संकट का बड़ा असर: भारत की 278 इंटरनेशनल फ्लाइट्स अचानक कैंसिल, टॉप अपडेट्स!
LPG Price Hike 2026: LPG सिलेंडर की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी! कितना महंगा हुआ? यहां जानिए