पुलवामा : घेराबंदी से बौखलाए आतंकियों ने की गोलीबारी, सेना ने एक को मार गिराया, एक जवान भी शहीद

Published : Jul 07, 2020, 07:48 AM ISTUpdated : Jul 07, 2020, 08:21 AM IST
पुलवामा : घेराबंदी से बौखलाए आतंकियों ने की गोलीबारी, सेना ने एक को मार गिराया, एक जवान भी शहीद

सार

पुलवामा के गोसू इलाके में एनकाउंटर के दौरान एक आतंकी को मार गिराया गया है। एक जवान भी शहीद हो गया। पुलिस और सुरक्षा बल के जवान ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं। कश्मीर जोन के पुलिस के मुताबिक, यहां पर आतंकियों के छिपे होने की खबर के बार सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

नई दिल्ली. पुलवामा के गोसू इलाके में एनकाउंटर में एक आतंकी को मार गिराया गया है। सेना का एक जवान भी शहीद हो गया। पुलिस और सुरक्षा बल के जवान ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं। कश्मीर जोन के पुलिस के मुताबिक, यहां पर आतंकियों के छिपे होने की खबर के बार सर्च ऑपरेशन चलाया गया।  

 

एक पुलिसकर्मी और सेना का एक जवान घायल
पुलिस और आर्मी की 53 राष्ट्रीय राइफल की टीम गुसू में सर्च ऑपरेशन चला रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनकाउंटर में एक पुलिसकर्मी और एक सेना का जवान घायल हो गया है।

दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की खबर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की खबर है।  

घेराबंदी से बौखला गए हैं आतंकी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकियों के छिपे होने की खबर मिलने पर पुलिस और आर्मी के जवानों ने घेराबंदी शुरू कर दी। इससे आतंकी बौखला गए और अंधाधुंध फायरिंग और गोलीबारी शुरू कर दी। जॉइंट टीम आतंकियों का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। 

4 जुलाई को मारे गए थे हिजबुल के दो आतंकी
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार (4 जुलाई) को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादी मारे गए। इसमें सेना का एक जवान भी घायल हो गया था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर में कुलगाम जिले के आरा में आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद ऑपरेशन चलाया। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

PM Modi on Israel Iran War : इजरायल ईरान युद्ध पर क्या है भारत का स्टैंड, आ गया मोदी का बयान!
लखनऊ से हैदराबाद..खामेनेई की हत्या से कैसे बिलख उठे शिया मुस्लिम, 10 PHOTO में देखें दर्द