
नई दिल्ली. असम में हुए विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे आ गए। पोल के नतीजों के मुताबिक, एक बार फिर भाजपा की सरकार यहां बनती दिख रही है। अगर ऐसा होता है, तो भाजपा असम में लगातार दूसरी बार सरकार बनाएगी। 140 सीटों वाले असम में तीन चरणों में मतदान हुआ था। नतीजे 2 मई को आएंगे।
एक्जिट पोल क्या कहते हैं....
असम : कुल सीटें- 140, बहुमत- 71
इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक, असम में भाजपा को 75-85 सीटें, कांग्रेस को 40-50 जबकि अन्य के खाते में 1-4 सीटें जाते दिख रही हैं।
चाणक्य-न्यूज 24 के मुताबिक, असम में भाजपा को 70 ± 9 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं, कांग्रेस को 56 ± 9 सीटें मिलने का अनुमान जताया है।
एबीपी-सी वोटर एग्जिट पोल में असम में एनडीए को 58-71, यूपीए को 53-66 और अन्य को 0-5 सीटें मिलती दिख रही हैं।
रिपब्लिक-CNX के मुताबिक, असम में भाजपा को 74-84 सीटें, कांग्रेस को 40-50 सीटें मिलने का अनुमान है।
असम में तीन चरणों में हुआ चुनाव
| चरण | सीटें |
| पहला | 47 |
| दूसरा | 39 |
| तीसरा | 40 |
2016 में भाजपा ने बनाई थी सरकार
| पार्टी | सीटें | वोट प्रतिशत |
| भाजपा | 60 | 29.8 प्रतिशत |
| कांग्रेस | 26 | 31.3 प्रतिशत |
| एजीपी | 14 | 20.1 प्रतिशत |
| एआईयूडीएफ | 13 | 13.2 प्रतिशत |
| बीओपीएफ | 12 | 4 प्रतिशत |
| निर्दलीय | 1 | 11.2 प्रतिशत |
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.