आर्मस्ट्रांग मर्डर: भाजपा से निष्कासित पदाधिकारी गिरफ्तार, 10 लाख दी थी सुपारी

Published : Jul 20, 2024, 02:44 PM IST
Armstrong

सार

चेन्नई में बसपा प्रदेश अध्यक्ष की धारदार हथियार से हत्या के मामले में पुलिस भाजपा से निष्कासित पदाधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। 

नेशनल न्यूज। बसपा के चेन्नई प्रदेश अध्यक्ष के. आर्मस्ट्रांग की 5 जुलाई को बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। वह घर के बाहर ही टहलने निकले थे। वह कुछ लोगों से बातचीत रहे थे, तभी बदमाशों ने आकर उनपर धारदार हथियार से बेहरमी से हमला कर दिया था। मामले में पुलिस ने भाजपा से निष्कासित एक पदाधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

आर्मस्ट्रांग केस में अब तक 11 गिरफ्तारियां
पुलिस ने के आर्मस्ट्रांग की हत्या के मामले में अब तक कुल 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अब प्रकरण में शक के आधार पर अंंजलाई नाम की महिला को गिरफ्तार किया गया है। यह भाजपा से निष्कासित पदाधिकारी है। हालांकि महिला का भाजपा से कनेक्शन निकलने के बाद राजनीतिक दलों में इसे लेकर चर्चा शुरू हो चुकी है। 

पढ़ें तमिलनाडु बसपा अध्यक्ष आर्मस्ट्रांग के एक हत्यारे की पुलिस कस्टडी से भागने के दौरान एनकाउंटर, ऑन द स्पॉट ढेर

भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी थी अंजलाई
चेन्नई पुलिस ने आर्मस्ट्रांग मामले में कार्रवाई करते हुए एक और गिरफ्तारी की है। गिरफ्तार की गई महिला भाजपा से निष्कासित है। वह पहले चेन्नई भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी थी। लेकिन ऐसे प्रकरण में संदिग्धों की लिस्ट में  नाम आने के बाद उसे पार्टी से निष्कासित किया गया था। बसपा नेता की हत्या के मामले में भाजपा की निष्कासित पदाधिकारी का हाथ होने को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तार महिला की कॉल डीटेल्स भी चेक की जा रही है। 

एक हत्यारोपी का पुलिस ने किया एनकाउंटर
चेन्नई बसपा के प्रदेश अध्यक्ष के. आर्मस्ट्रांग की हत्या के आरोप में कुल 11 संदिग्धों को पुलिस ने पकड़ा था। इन सभी से पूछताछ की जा रही थी। इस बीच एक हत्यारोपी का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। पुलिस हत्यारोपी थिरुवेंगदम के साथ हथियार बरामद करने के लिए घटनास्थल पर गए थे तभी थिरुवेंगदम ने गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

गैंगस्टर अबू सलेम को 14 दिन की पैरोल देने से सरकार का इनकार, अब क्या बचा आखिरी रास्ता?
45 लाख के गहने देख भी नहीं डोला मन, सफाईकर्मी की ईमानदारी देख सीएम ने दिया इनाम