भारत-चीन सीमा विवाद के बीच मॉस्को में मिलेंगे दोनों देशों के विदेश मंत्री, सीमा तनाव पर हो सकती है चर्चा

Published : Sep 09, 2020, 07:42 PM ISTUpdated : Sep 09, 2020, 07:46 PM IST
भारत-चीन सीमा विवाद के बीच मॉस्को में मिलेंगे दोनों देशों के विदेश मंत्री, सीमा तनाव पर हो सकती है चर्चा

सार

भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर 'शंघाई सहयोग संगठन' (एससीओ) की बैठक में हिस्सा लेने के लिए रूस दौरे पर हैं। एससीओ की यह महत्वपूर्ण बैठक रूस की राजधानी मॉस्को में चल रही है जिसमें कईं देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। विदेश मंत्रियों की बैठक में चीन के विदेश मंत्री वांग यी भी रूस और भारत के विदेश मंत्रियों से मिलेंगे।  

नई दिल्ली. भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर 'शंघाई सहयोग संगठन' (एससीओ) की बैठक में हिस्सा लेने के लिए रूस दौरे पर हैं। एससीओ की यह महत्वपूर्ण बैठक रूस की राजधानी मॉस्को में चल रही है जिसमें कईं देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। विदेश मंत्रियों की बैठक में चीन के विदेश मंत्री वांग यी भी रूस और भारत के विदेश मंत्रियों से मिलेंगे।

भारत-चीन सीमा विवाद के बीच रूस में विदेश मंत्रियों की बैठक से अलग एक कार्यक्रम में वांग यी और एस जयशंकर मिलेंगे। मॉस्को में एससीओ से अलग इस बैठक का समय गुरुवार शाम 5.30 से 6.30 तक होगा। पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच बनी संवेदनशील स्तिथि को देखते हुए यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बता दें कि कुछ दिन पहले मॉस्को में भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी चीनी रक्षा मंत्री वेई फेंगे से मुलाकात की थी. 

मध्यस्थ नहीं बन रहा है रूस -

भारत और चीन के बीच उपजे विवाद को रूस ने दोनों देशों का निजी मामला बताया है जिससे साफ़ है कि वह दोनों देशों के बीच मध्यस्थता का काम नहीं करेगा। हालांकि भारत और चीन को रूस बातचीत तेज करने के लिए प्रोत्साहित ज़रूर कर रहा है लेकिन वह तब तक हस्तक्षेप नहीं करेगा जब तक कि दोनों देशों की ओर से इस बारे में आग्रह न किया जाए।

   

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

NEET-UG 2026 Paper Leak: सभी 14 आरोपियों ने कोर्ट में खुद को बताया बेगुनाह, 25 नवंबर से ट्रायल
गजब! 14 साल के लड़के ने हैक की वेबसाइट, 4,000 अग्निवीरों का डेटा चुराया, फिर डार्क वेब पर लगा दी बोली!