ये हैं सबसे कम दिन के 7 सीएम, कोई 44 तो कोई सिर्फ 80 घंटे ही रहा कुर्सी पर

Published : Nov 26, 2019, 05:45 PM IST
ये हैं सबसे कम दिन के 7 सीएम, कोई 44 तो कोई सिर्फ 80 घंटे ही रहा कुर्सी पर

सार

महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार का आनन फानन में शपथ लेना सही फैसला साबित नहीं हुआ। फ्लोर टेस्ट के एक दिन पहले ही उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। इसी के साथ वे भारत में सबसे कम दिन तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेताओं की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए हैं।

मुंबई. महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार का आनन फानन में शपथ लेना सही फैसला साबित नहीं हुआ। फ्लोर टेस्ट के एक दिन पहले ही उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। इसी के साथ वे भारत में सबसे कम दिन तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेताओं की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए हैं। देवेंद्र फडणवीस दूसरी बार सिर्फ 80 घंटे के लिए सीएम रहे। 

सबसे कम दिन तक सीएम रहने वाले नेता

1-  जगदम्बिका पाल (उत्तर प्रदेश)-  जगदम्बिका पाल 44 घंटे तक सीएम रहे। उन्होंने 1998 में 21-23 फरवरी तक यह पद संभाला।

2- बीएस येदियुरप्पा (कर्नाटक)-  बीएस येदियुरप्पा 55 घंटे तक सीएम रहे। उन्होंने 2018 में 17-19 मई तक कर्नाटक सीएम का पद संभाला।  

3- देवेंद्र फडणवीस (महाराष्ट्र)- देवेंद्र फडणवीस 80 घंटे तक सीएम रहे। उन्होंने 2019 में 23-26 नवंबर तक पद संभाला।  

4- ओम प्रकाश चौटाला (हरियाणा)- ओम प्रकाश चौटाला 1990 में 12-17 जुलाई तक 6 दिन के लिए सीएम रहे। 
 
5- नितिश कुमार (बिहार) -  नितिश ने 2000 में 3-10 मई तक 8 दिन के लिए बिहार में सीएम पद संभाला।

6- बीएस येदियुरप्पा (कर्नाटक)- येदियुरप्पा 2007 में 12-19 नवंबर तक सीएम रहे। 

7- एससी मारक (मेघालय)- मेघालय में एससी मारक ने 1998 में 27 फरवरी से 10 मार्च तक सीएम पद संभाला। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Flydubai Captain: खून से लथपथ होने पर भी नहीं छोड़ी हिम्मत, कैसे कराई Smit Machchhar ने Safe Landing?
Flydubai Flight New VIDEO: कैप्टन स्मित मच्छार की ‘मदद करो’ पुकार, कॉकपिट में क्या हुआ?