पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी गिरफ्तार, 19 साल पुराने 'कबूतरबाजी' मामले में जाएंगे जेल-सिद्धू के बनेंगे पड़ोसी

Published : Jul 14, 2022, 05:44 PM ISTUpdated : Jul 14, 2022, 06:32 PM IST
पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी गिरफ्तार, 19 साल पुराने 'कबूतरबाजी' मामले में जाएंगे जेल-सिद्धू के बनेंगे पड़ोसी

सार

मशहूर पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी (Daler Mehandi) को गिरफ्तार कर लिया गया है क्योंकि गुरूवार को पटियाला कोर्ट ने 2 साल की उनकी सजा बरकरार रखने के आदेश दिए हैं। दलेर मेहंदी ने परिवीक्षा पर रिहाई के लिए कोर्ट में अर्जी लगाई थी।

पटियाला. 18 साल पुराने मानव तस्करी (Human Trafficking) मामले में मशहूर पंजाबी गायक दलेर मेहंदी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दलेर मेहंदी पर सन 2003 में कबूतरबाजी का केस दर्ज हुआ था। इसमें उन्हें पहले 2 साल कैद की सजा सुनाई गई थी। इस सजा को उन्होंने पटियाला के सेशन कोर्ट में चुनौती दी थी। वहां भी सजा बरकरार रहने की वजह से उन्हें गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। दिलेर को अब सजा काटने के लिए पटियाला सेंट्रल जेल भेजा जाएगा। पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिद्धू भी इसी जेल में बंद हैं।

क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार यह मामला 2003 का है और केस का फैसला 15 साल बाद हुआ था। दलेर मेहंगी को मानव तस्करी केस में 2 साल कैद की सजा सुनाई गई थी। आरोप है कि दलेर मेहंदी और उनके भाई शमशेर गैरकानूनी रूप से लोगों को विदेश भेजने के लिए मोटी रकम लेते थे। इस मामले में दलेर मेहंदी और उनके भाई के खिलाफ कुल 31 केस दर्ज किए गए थे। पहला केस 2003 में अमेरिका में दर्ज किया गया था क्योंकि ज्यादातर लोग अमेरिका ही भेजे गए थे।

 

कोर्ट ने सजा बरकरार रखी
19 साल पुराने मामले में 3 साल पहले दलेर मेंहदी को 2 साल की सजा सुनाई गई थी। दलेर मेंहदी ने सजा को चुनौती देते हुए याचिका दायर की। कोर्ट ने उनका आवेदन खारिज कर दिया है और सजा को बरकरार रखा। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। शिकायतकर्ता के वकील गुरमीत सिंह ने कहा कि अदालत ने आवेदन खारिज कर दिया है, जिसकी वजह से उन्हें गिरफ्तार किया गया है। 

10 प्वाइंट में जानें कौन हैं दलेर मेहंदी

  • दलेर मेहंदी को इनके माता पिता ने गुरु ग्रन्थ साहब से राग एवं शब्द 6 साल की कम उम्र से ही सिखाना शुरू कर दिए थे। 
  • दलेर मेहंदी ने अपनी पहली परफॉरमेंस 13 साल की कम उम्र में दी थी। उस दौरान दलेर मेहंदी के सामने 20000 लोग मौजूद थे।
  • दलेर मेहंदी ने उस्ताद राहत अली खान साहब से संगीत सीखना शुरू कर दिया।
  • 14 साल की छोटी सी उम्र में दलेर ने तबला, ढोलक, हारमोनियम एवं तानपुरा सीखना शुरू कर दिया।
  • 3 साल से कम समय में दलेर ने ज्यादातर वाद्ययंत्र बजाना सीख लिया था।
  • दलेर मेहंदी ने कुवैत, दक्षिण अफ्रीका, पूर्वी अफ्रीका, बहरीन, मलेशिया, पाकिस्तान में स्टेज शो किए।
  • दलेर ने हांगकांग, वेस्ट इंडीज, बेल्जियम, अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, संयुक्त अरब अमीरात, स्पेन, ओमान में शो किए।
  • दलेर मेहंदी भेष-भूषा के भी अत्याधिक दीवाने हैं, इनको हमेशा से ही रंग बिरंगी पगड़ी को पहनते हुए देखा गया है।
  • दलेर मेहंदी ने पहली बार अपने वीडियो में ब्लू स्क्रीन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया था। 
  • ब्लू स्क्रीन तकनीकी के इस्तेमाल से बनने वाला पहला गाना था तुनक तुनक तुन। 

यह भी पढ़ें

Republic Day 2022: गणतंत्र दिवस पर Daler Mehndi देंगे इंडिया के फर्स्ट वर्चुअल लाइव कॉन्सर्ट में परफॉर्मेंस
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा
झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?