किसान मार्च। पंजाब और हरियाणा के किसानों ने आज यानी बुधवार (21 फरवरी) को फिर से दिल्ली तक किसान मार्च शुरू हो चुका है। इसको लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच शंभू सीमा पर तनाव बढ़ चुका है। इस दौरान शंभू सीमा पर प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे जा रहे हैं। पिछले सप्ताह भारी पुलिस तैनाती के कारण शंभू सीमा पार करने में विफल रहने के बाद, प्रदर्शनकारी मंगलवार को भारी मशीनरी लेकर आए जिसमें खुदाई करने वाली मशीन और जेसीबी मशीन शामिल है। बता दें कि 23 फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) सहित सरकार से कई मांगों को लेकर हजारों किसान 13 फरवरी से शंभू में धरना दे रहे हैं। किसानों ने पिछले हफ्ते अपना मार्च रोक दिया था, उस वक्त यूनियन नेताओं और केंद्र सरकार के बीच चर्चा चल रही थी। लेकिन रविवार रात को चौथे दौर की बातचीत भी गतिरोध नहीं तोड़ सकी।

10:15 PM (IST) Feb 21
हरियाणा सीमा पर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने दावा किया कि बठिंडा के 22 साल के प्रदर्शनकारी शुभकरण सिंह की पुलिस के साथ झड़प के दौरान मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने इस दावे का खंडन किया है और इसे अफवाह बताया है।
10:14 PM (IST) Feb 21
पंजाब किसान मजदूर के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने घोषणा की कि दिल्ली चलो मार्च को अगले दो दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया है। आगे क्या करना है इसका फैसला 23 फरवरी को किया जाएगा।
05:25 PM (IST) Feb 21
पंजाब सरकार ने केंद्र सरकार से कहा है कि यह कहना "पूरी तरह से गलत" है कि राज्य प्रदर्शनकारियों को सीमाओं पर जमा होने की अनुमति दे रहा है। हरियाणा पुलिस किसानों के खिलाफ आंसू गैस के गोले, रबर की गोलियों और ड्रोन का इस्तेमाल कर रही है। इसके चलते 160 से अधिक किसान घायल हुए हैं। पंजाब सरकार ने जिम्मेदारी के साथ कानून और व्यवस्था की स्थिति बनाए रखी है।
03:58 PM (IST) Feb 21
हरियाणा पुलिस ने कहा है कि बुधवार को किसान आंदोलन में किसी किसान की मौत नहीं हुई है। दो पुलिसकर्मी और एक प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं।
02:42 PM (IST) Feb 21
किसान आंदोलन के बीच जहां एक तरफ शंभू बॉर्डर पर आंसू गैस के गोले दागे गए, वहीं दूसरी तरफ खनौरी बॉर्डर पर भी आंसू गैस के गोले दागे गए।
02:40 PM (IST) Feb 21
किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि हम एमएसपी गारंटी कानून और अन्य मुद्दों पर डीएम कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। हम कल एसकेएम की बैठक में अपनी भविष्य की कार्रवाई तय करेंगे।
02:38 PM (IST) Feb 21
आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता मालविंदर सिंह कंग ने बीजेपी पर हमला किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ऐसे कार्रवाई कर रही है जैसे वे किसान नहीं बल्कि आतंकवादी हों।
02:34 PM (IST) Feb 21
किसान नेता ने कहा कि उनके लिए दिल्ली जाना कोई सम्मान से जुड़ी बात नहीं है। वो बस अपना बात मनवाना चाहती हैं।
02:06 PM (IST) Feb 21
शंभू बॉर्डर पर फिर हंगामा। इस दौरन किसान आंसू गैस के गोले दागे गए। वहीं किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रदर्शनकारीयों कहा कि अगर केंद्र सरकार हमारी बात मानती है तो हम आगे नहीं बढ़ेंगे।
01:50 PM (IST) Feb 21
राजस्थान में किसानों के समर्थन में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जयपुर में सीएम आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
01:19 PM (IST) Feb 21
किसान आंदोलन के बीच केंद्र सरकार की बैठक। इस दौरान FRP के मुताबिक गन्ने के दाम बढ़ सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो गन्ने की कीमत 25 रुपये प्रति क्वींटल बढ़ सकती है।
01:10 PM (IST) Feb 21
हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर पर आंसू गैस दागे जा रही है। इस दौरान ड्रोन से भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
12:51 PM (IST) Feb 21
किसान आंदोलन के बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने किसानों के लिए बहुत काम किया है। उन्होंने कहा कि आज भी अर्जुन मुंडा ने प्रदर्शनकारी किसानों के साथ चर्चा का वादा किया है। कोई भी समाधान बातचीत और चर्चा से निकलेगा। सरकार किसानों के साथ चर्चा के लिए तैयार है।
12:49 PM (IST) Feb 21
गृह मंत्रालय (MHA) ने पंजाब सरकार को एक एडवाइजरी भेजकर किसान आंदोलन के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कहा हैा
12:48 PM (IST) Feb 21
किसान आंदोलन के दौरान शंभु बोर्डर पर करीब 10 हजार लोगों की भीड़ है। जिनके पास करीब 1200 ट्रैक्टर और ट्रॉली है। इसके अलावा प्रदर्शनकारियों के पास पुलिस बैरिकेड तोड़ने के लिए 2 प्रो क्लेम मशीन और जेसीबी मशीन भी उपलब्ध है।
12:41 PM (IST) Feb 21
किसान आंदोलन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे ने बयान दिया कि हम किसानों के साथ है। इसी दौरान किसान नेता शूंभ बॉर्डर पर बैठक कर रहे हैं।
11:30 AM (IST) Feb 21
किसानों का दिल्ली चलो मार्च का असर आम लोगों की जिंदगी पर पड़ रहा है। इसकी वजह से दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर भारी ट्रैफिक देखी गई है।
11:26 AM (IST) Feb 21
किसान आंदोलन के बीच क्रेंद सरकार का ऐलान 5 वें दौर के बातचीत के लिए किसान नेता के साथ सरकार तैयार है। कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए दिया बयान। इस दौरान उन्होंने किसान नेता से शांति बनाए रखने की अपील की है।
11:19 AM (IST) Feb 21
किसान आंदोलन के बीच शंभू बॉर्डर पर आंसू गैस के गोले दागे गए है। इस पर किसान नेता ने किसानों का आगे न बढ़ाने का निर्देश दिया है।
11:10 AM (IST) Feb 21
पंजाब सरकार ने जारी किसान आंदोलन को लेकर सतर्कता बरतते हुए मंगलवार को पंजाब के सभी संबंधित अधिकारियों को इस प्रकार की मशीनरी की आवाजाही को रोकने का निर्देश दिया।
10:22 AM (IST) Feb 21
दिल्ली पुलिस ने किसान आंदोलन को मद्देनजर देखते हुए बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस कर्मीयों को टिकरी, सिंघू और गाजीपुर सीमाओं पर कड़ी निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
10:20 AM (IST) Feb 21
किसान आंदोलन के बीच आंदोलनकारी पंजाब-हरियाणा के पास शंभु बॉर्डर पर मास्क, दस्ताने और सुरक्षा सूट बांट रहे है।
10:18 AM (IST) Feb 21
किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि हमने तय किया है कि कोई भी किसान, युवा आगे नहीं बढ़ेगा। नेता आगे बढ़ेंगे। हम शांति से जाएंगे।अगर केंद्र सरकार एमएसपी पर कानून बनाते हैं तो यह सब खत्म हो सकता है।
09:43 AM (IST) Feb 21
किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनकी मांगों को स्वीकार करने के लिए आगे आना चाहिए और किसानों को दिल्ली की ओर मार्च करने की अनुमति देनी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि क्रेंद सरकार के लिए 2 लाख करोड़ कोई बड़ी रकम नहीं है।
09:41 AM (IST) Feb 21
पंजाब-हरियाणा सीमा पर शंभू और खनौरी में सैकड़ों किसान डेरा डाले हुए हैं।
08:40 AM (IST) Feb 21
किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि हमारा इरादा किसी तरह की अराजकता पैदा करने का नहीं है। हमने 7 नवंबर से दिल्ली पहुंचने का कार्यक्रम बनाया है। अगर सरकार कहती है कि उन्हें पर्याप्त समय नहीं मिला तो इसका मतलब है कि सरकार कोशिश कर रही है।
08:01 AM (IST) Feb 21
किसान नेता सरवन पंढेर ने कहा कि हम पूरी कोशिश करेंगें कि धरना कंट्रोल में रहे। पीएम मोदी को खुद इस मसले का हल करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा, 'हमें शांतिपूर्वक तरीके से दिल्ली जाने दीजिए। अगर हमें मार कर कुछ हो सकता है तो कीजिए लेकिन हमारे सैनिकों को परेशान न करें।
07:42 AM (IST) Feb 21
पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने 20 फरवरी को उन प्रदर्शनकारी किसानों की निंदा की जो सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ शंभू सीमा पर डेरा डाले हुए हैं। कोर्ट ने फैसला सुनाया कि हाईवे पर ट्रैक्टर ट्रॉली का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।
07:39 AM (IST) Feb 21
किसान आंदोलन के बीच किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने मंगलवार को कहा कि केंद्र को फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर कानून लाने के वास्ते एक दिन का संसद सत्र बुलाना चाहिए।
07:12 AM (IST) Feb 21
किसान आंदोलन को मद्देनजर देखते हुए हरियाणा सरकार ने मंगलवार (20 फरवरी) को मोबाइल इंटरनेट और बल्क एसएमएस सेवाओं पर लगाए प्रतिबंध को बुधवार तक बढ़ा दिया। इन क्षेत्रों में अम्बाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, जिंद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा शामिल है।
07:09 AM (IST) Feb 21
आज बुधवार (21 फरवरी) को सुबह 11 बजे किसान संगठनों ने दिल्ली कूच का ऐलान किया है। इसको लेकर वे लोग पंजाब-हरियाणा बार्डर पर हजारों की संख्या में प्रदर्शन कर रहे हैं। इस पर कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने किसानों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
06:57 AM (IST) Feb 21
हरियाणा पुलिस ने जारी की एडवाइजरी किसान आंदोलन को लेकर हरियाणा-पंजाब के बॉर्डर सील किए गए। पंजाब जाने के लिए ट्रेन का इस्तेमाल करें- हरियाणा पुलिस।