किसान आंदोलन: राकेश टिकैत बोले- 4 लाख नहीं, अब 40 लाख ट्रैक्टरों की निकलेगा मार्च

Published : Feb 09, 2021, 09:39 PM IST
किसान आंदोलन: राकेश टिकैत बोले- 4 लाख नहीं, अब 40 लाख ट्रैक्टरों की निकलेगा मार्च

सार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में मंगलवार को किसान महापंचायत हुई। इसे संबोधित करते हुए राकेश टिकैत ने कहा, यह किसान आंदोलन अब आगे बढ़ता रहेगा और पूरे देश में फैलेगा। इतना ही नहीं टिकैत ने हुंकार भरते हुए कहा कि अब 4 लाख नहीं 40 लाख ट्रैक्टरों का मार्च निकलेगा। 

नई दिल्ली. हरियाणा के कुरुक्षेत्र में मंगलवार को किसान महापंचायत हुई। इसे संबोधित करते हुए राकेश टिकैत ने कहा, यह किसान आंदोलन अब आगे बढ़ता रहेगा और पूरे देश में फैलेगा। इतना ही नहीं टिकैत ने हुंकार भरते हुए कहा कि अब 4 लाख नहीं 40 लाख ट्रैक्टरों का मार्च निकलेगा। 

राकेश टिकैत ने कहा, यह आंदोलन अब पूरे देश में फैलेगा। उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, उन्होंने कभी आंदोलन नहीं किया, बल्कि उन्होंने देश तोड़ने का काम किया तो उन्हें आंदोलन करने वाले आंदोलनजीवी के बारे में क्या पता। 

पीएम मोदी ने नहीं किया कोई आंदोलन
टिकैत ने मीडिया से बातचीत में कहा, शहीद भगत सिंह ने आंदोलन किए थे। यहां तक की लाकृष्ण आडवाणी ने भी आंदोलन किया। लेकिन पीएम मोदी ने कभी कोई आंदोलन नहीं किया। 

2 अक्टूबर के बाद भी जारी रहेगा आंदोलन- टिकैत 
टिकैत ने कहा, 2 अक्टूबर तक किसान आंदोलन जारी रहेगा लेकिन यह उसके बाद भी नहीं रुकेगा। किसान बदल बदल कर आंदोलन की जगह पर पहुंचेंगे। आंदोलन का स्तर देशव्यापी होगा। 

PREV

Recommended Stories

Pet Dog FIR Rule: अगर पालतू कुत्ते ने काटे तो मालिक पर होगी FIR? जानिए क्या है नया नियम
सिडनी आतंकी हमला: कौन है साजिद अकरम जिसके पास मिला भारतीय पासपोर्ट, किस शहर से ताल्लुक?