कोरोना संक्रमित फारुक अब्दुल्ला अस्पताल में भर्ती, उमर अब्दुल्ला ने जल्दी ठीक होने की दुआ की अपील की

Published : Apr 03, 2021, 02:04 PM IST
कोरोना संक्रमित फारुक अब्दुल्ला अस्पताल में भर्ती, उमर अब्दुल्ला ने जल्दी ठीक होने की दुआ की अपील की

सार

नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रेसिडेंट और जम्मू कश्ममीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्हें 30 मार्च को कोरोना हुआ था। इसके बाग से वो होम आइसोलेशन में थे। फारुख अब्दुल्ला के बेटे और पूर् सीएम उमर अब्दुल्ला ने अपने पिता के शीघ्र स्वास्थ्य होने की प्रार्थना करने की अपील की।

नई दिल्ली. नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रेसिडेंट और जम्मू कश्ममीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्हें 30 मार्च को कोरोना हुआ था। इसके बाग से वो होम आइसोलेशन में थे। फारुख अब्दुल्ला के बेटे और पूर् सीएम उमर अब्दुल्ला ने अपने पिता के शीघ्र स्वास्थ्य होने की प्रार्थना करने की अपील की। उमर अब्दुल्ला ने किया ट्वीट... 

उमर अब्दुल्ला ने अपने ट्वीट में लिखा है कि 'मेरे पिता की बेहतर निगरानी के लिए डॉक्टरों की सलाह के आधार पर उन्हें श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमारा परिवार आप सभी के सपोर्ट समर्थन प्रार्थना के लिए आभारी है।'

इस दिन लगी थी कोरोना की पहली डोज 

बता दें कि 2 मार्च को फारुख अब्दुल्ला को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज भी लग चुकी है। लेकिन, वैक्सीन लगावने के 28 दिन बाद फारुख अब्दुल्ला कोरोना संक्रमित हो गए। पहले उन्होंने खुद को परिवार के सदस्यों के साथ होम क्वारंटीन किया था। लेकिन, तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर आज उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Raihan Vadra Photos Row: रायहान की 74 तस्वीरें क्यों हटाईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह
Telecom Rules 2026: ₹10,000 आवेदन फीस, नई तकनीक की टेस्टिंग कैसे होगी? जानें स्टार्टअप्स के नियम