पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर में NIA टीम पर FIR, रेड के दौरान TMC नेता की पत्नी से मारपीट-अभद्रता का आरोप

Published : Apr 07, 2024, 04:23 PM ISTUpdated : Apr 07, 2024, 05:46 PM IST
NIA 0

सार

पश्चिम बंगाल में रेड और गिरफ्तारी करने गई एनआईए टीम पर मेदिनीपुर में अभद्रता और छेड़छाड़ का केस दर्ज हुआ है।

FIR against NIA team in Medinipur: पश्चिम बंगाल में रेड और गिरफ्तारी करने गई एनआईए टीम पर मेदिनीपुर में अभद्रता और छेड़छाड़ का केस दर्ज हुआ है। आरोप है कि रेड करने गई एनआईए टीम ने गिरफ्तार किए गए टीएमसी नेता की पत्नी के साथ अभद्रता और छेड़छाड़ किया गया। अरेस्ट किए गए मनोब्रत जना की पत्नी मोनी जना ने एनआईए टीम पर मेदिनीपुर में केस दर्ज कराया है। मोनी का आरोप है कि जांच के बहाने एनआईए टीम उनके घर में जबरिया घुसने की कोशिश की, अधिकारियों ने उनके साथ मारपीट और बदतमीजी की है। घर में काफी तोड़फोड़ भी एनआईए ने किया।

इन धाराओं में केस दर्ज

पूर्वी मेदिनीपुर के भूपतिनगर थाना में एनआईए अधिकारियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 325, 34, 354, 354 बी, 427, 448, 509 के तहत केस दर्ज किया गया है।

क्या है पूरा मामला?

5 अप्रैल की देर रात में एनआईए की टीम भूपतिनगर में हुए बम धमाके की जांच करने पहुंची थी। यह जांच हाईकोर्ट के आदेश पर की जा रही है। एनआईए जांच के अनुसार, बम ब्लास्ट में बलाई चरण मैती और मनोब्रत जना मुख्य साजिशकर्ता हैं। एनआईए के मुताबिक, पूर्वी मेदिनीपुर जिले के नरूआबिल्ला गांव में राजकुमार मन्ना के घर में दिसंबर 2022 का विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई थी। विस्फोट में बिस्वजीत गायेन और बुद्धदेब मन्ना सहित राजकुमार मन्ना की मौत हो गई। मनोब्रत जाना और बलाई चरण मैती कथित तौर पर कच्चे बम बनाने और विस्फोट करने की साजिश में शामिल थे। पश्चिम बंगाल पुलिस ने 3 दिसंबर, 2022 को एफआईआर दर्ज की थी। हालांकि, मामले में शुरुआत में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम लागू नहीं किया गया था। इसके बाद कलकत्ता उच्च न्यायालय में एक रिट याचिका दायर की गई। इस मामले को फिर एनआईए को ट्रांसफर किया गया।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लगाया बड़ा आरोप

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि एनआईए भाजपा के लिए काम कर रही है। सीएम ने पूछा कि केंद्रीय जांच एजेंसी ने आधी रात को छापा क्यों मारा? क्या उनके पास पुलिस की अनुमति थी? स्थानीय लोगों ने उसी तरह प्रतिक्रिया व्यक्त की जैसे आधी रात को कोई अन्य अजनबी वहां आया होता। वे चुनाव से ठीक पहले लोगों को क्यों गिरफ्तार कर रहे हैं? भाजपा क्या सोचती है, वे हर बूथ एजेंट को गिरफ्तार करेंगे? एनआईए को क्या अधिकार है? वे भाजपा का समर्थन करने के लिए ये सब कर रहे हैं, हम पूरी दुनिया से इस भाजपा की गंदी राजनीति के खिलाफ लड़ने का आह्वान करते हैं। पढ़िए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने क्या क्या आरोप लगाया…

PREV

Recommended Stories

पतली एग्जिट, ताड़ के पत्तों का ढांचा, बड़ी DJ नाइट और फिर चीखों से गूंज उठा गोवा नाइटक्लब
गोवा नाइटक्लब फायर ट्रेजेडी: 25 मौतें, CM ने बैठाई मजिस्ट्रेटी जांच-खुलेंगे कई चाैंकाने वाले राज