जाति जनगणना कराने के वादे के बाद राहुल गांधी का एक और ऐलान, बोले-देश की संपत्तियों का नियंत्रण किसके पास, वेल्थ सर्वे से पता लगाएंगे

Published : Apr 07, 2024, 03:59 PM ISTUpdated : Apr 08, 2024, 12:48 AM IST
rahul gandhi

सार

राहुल गांधी ने कहा कि राष्ट्रव्यापी जाति जनगणना के अलावा वेल्थ सर्वे भी कराया जाएगा। यह हमारा वादा है। उन्होंने कहा कि जितनी आबादी उतना हक का नारा, तभी हकीकत बनेगा जब जाति जनगणना देश में हो। 

Rahul Gandhi big announcement: राहुल गांधी ने जाति जनगणना के अलावा अब देश की संपत्तियों पर नियंत्रण जानने के लिए सर्वे कराने का ऐलान किया है। तेलंगाना में एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस अगर सत्ता में आई तो वह यह पता लगाने के लिए वित्तीय एवं संस्थागत सर्वे कराएगी कि देश की अधिकतर संपत्तियों पर किसका नियंत्रण है। राहुल गांधी ने कहा कि राष्ट्रव्यापी जाति जनगणना के अलावा वेल्थ सर्वे भी कराया जाएगा। यह हमारा वादा है। उन्होंने कहा कि जितनी आबादी उतना हक का नारा, तभी हकीकत बनेगा जब जाति जनगणना देश में हो।

राहुल गांधी ने कहा कि देश में सबसे पहले यह निर्धारण होना चाहिए कि किस जाति या समुदाय के लोग कितने हैं। यानी कितने लोग ओबीसी हैं, कितने एससी या एसटी या अल्पसंख्यक समुदाय के हैं। इसके बाद यह पता लगाया जाएगा कि देश की संपत्तियों पर किसका कितना नियंत्रण है। यानी वेल्थ सर्वे। यह इसलिए कराया जाएगा ताकि सभी समुदायों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हो सके। समाज की मुख्यधारा से कटे लोगों को उनका हक दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश की आबादी का 90 प्रतिशत हिस्सा एससी-एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक है। लेकिन नौकरियों में देखें वह कहां हैं। सच्चाई यह है कि इस 90 फीसदी आबादी के पास कोई हिस्सेदारी ही नहीं है। इनको इनका हक हम सत्ता में आने के बाद दिलाएंगे।

कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी कर कई गारंटी दी

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने 6 अप्रैल शुक्रवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। इस 'न्याय पत्र' नाम दिया गया है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कांग्रेस के कई सीनियर नेताओं की मौजूदगी में घोषणा पत्र जारी किया गया। घोषणा पत्र में कांग्रेस ने 5 न्याय (युवा न्याय , नारी न्याय, श्रमिक न्याय, हिस्सेदारी न्याय, न्याय की गारंटी) का वादा किया है। पार्टी ने वादा किया है कि किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे और एमएसपी बढ़ाई जाएगी। गरीब महिलाओं को सालाना 1 लाख रुपए की मदद दी जाएगी। कांग्रेस के घोषणापत्र में 25 गारंटी दी गई है। मनरेगा में काम करने वालों को कम से कम 400 रुपए मजदूरी दी जाएगी। युवाओं को ट्रेनिंग के लिए एक लाख रुपए की मदद मिलेगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम जो वादे करते हैं उसे पूरा करते हैं।

यह भी पढ़ें:

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परिवार ने कंगना रनौत को फटकारा, कहा-अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा के लिए इतिहास को न करें विकृत

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

अब CA के बिना भी भर पाएंगे ITR? 1 अप्रैल 2026 से बदलेगा Income Tax कानून, मिडिल क्लास को बड़ी राहत
Budget 2026 से पहले महंगाई की मार-LPG सिलेंडर 50 रुपये महंगा, सिगरेट पर भी टैक्स बढ़ा