शेयरों के जरिये फ्रॉड करने के आरोप में SpiceJet के एमडी अजय सिंह के खिलाफ FIR, कंपनी बोली-कम्प्लेन झूठी है

कंपनी के शेयर आवंटित करने के नाम पर करोड़ों रुपए का फ्रॉड करने के आरोप में स्पाइसजेट के मैनेजिंग डायरेक्टर अजय सिंह के खिलाफ गुरुग्राम के एक थाने में FIR दर्ज कराई गई है। यह शिकायत एक बिजनेसमैन अमित अरोड़ा ने दर्ज कराई है।

Amitabh Budholiya | Published : Jul 12, 2022 8:53 AM IST / Updated: Jul 12 2022, 02:33 PM IST

नई दिल्ली. स्पाइसजेट के मैनेजिंग डायरेक्टर अजय सिंह(SpiceJet Managing Director Ajay Singh) एक फ्रॉड मामले में फंस गए हैं। उनके खिलाफ गुरुग्राम के एक थाने में FIR दर्ज कराई गई है। यह शिकायत एक बिजनेसमैन अमित अरोड़ा ने दर्ज कराई है। अरोड़ा का आरोप है कि अजय सिंह ने इसी तरह दूसरों के साथ भी फ्रॉड किया है। हालांकि अपनी सफाई में स्पाइसजेट ने अपने चेयरमैन अजय सिंह के खिलाफ की गई शिकायत को पूरी तरह फर्जी करार दिया है। कंपनी ने कहा कि शिकायतकर्ता अमित अरोड़ा के खिलाफ मानहानि का केस दायर किया जा रहा है।  इधर, सुशांत लोक थाने में अजय सिंह के खिलाफ IPC की धारा 406, 409, 415, 417, 418, 420 के तहत केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी (SHO) पूनम हुड्डा ने बताया कि FIR दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।

यह है पूरी शिकायत
अमित अरोड़ा ने FIR में लिखवाया है कि अजय सिंह ने उनको प्रोवाइड कराई गई सर्विस के एवज में 10 लाख शेयरों की फर्जी डिपॉजिटरी इंस्ट्रक्शन स्लिप (डीआईएस) दे दी।  मतलब अमित अरोड़ा ने स्पाइसजेट को कुछ सर्विस मुहैया कराई थीं। अजय सिंह ने इसके बदले में उन्हें 10 लाख शेयर देने का वादा किया था। अरोड़ा का कहना है कि उन्होंने ये सर्विस प्रमोटर्स से एयरलाइंस का कंट्रोल लेने के दौरान दी थीं। FIR के अनुसार, अजय सिंह ने अमित अरोड़ा को एक डिपॉजिटरी इंस्ट्रक्शन स्लिप दी थी। लेकिन बाद में उसे आउट आफ डेट और इनवैलिड(invalid and out of date) करार दे दिया गया। अरोड़ा ने कहा कि इसके बावजूद उन्होंने कई बार अजय सिंह से कान्टेक्ट किया और उनसे रिक्वेस्ट करते हुए वैलिड डिपॉजिटरी इंस्ट्रक्शन स्लिप देने को कहा। या शेयर सीधे ट्रांसफर करने को बोला गया। लेकिन उन्होंने हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर टाल दिया। बाद में शेयर ट्रांसफर करने से मना कर दिया। अमित अरोड़ा ने कहा कि पुलिस में FIR दर्ज कराने के सिवाय उनके पास दूसरा कोई जरिया नहीं बचा था।

 

यह भी पढ़ें
फिर चर्चा में गुजरात का मुंद्रा पोर्ट, ATS ने चेक किया जब कंटेनर, तो होश उड़ गए, कहां से आ रही इतनी ड्रग्स‌?
Sri Lanka Crisis: 2019 में छिड़े गृहयुद्ध के बाद सबसे बुरे हालात, हर चीज महंगी, वो भी मिल जाए तो किस्मत समझो

 

Share this article
click me!