बदमाशों ने भाजपा सांसद के ऑफिस के बाहर फायरिंग की, फिर भागते हुए बताया हमले के पीछे की वजह

भाजपा सांसद हंसराज हंस के रोहिणी दफ्तर के बाहर फायरिंग हुई है। बदमाश कार में सवाल होकर आए थे। हालांकि किसी को गोली नहीं लगी है। लोग सुरक्षित हैं। पुलिस के मुताबिक फायरिंग करने वाले सफेद पायजामे और केसरिया कुर्ते में थे। अभी आरोपी फरार है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Asianet News Hindi | Published : Nov 4, 2019 2:01 PM IST / Updated: Nov 04 2019, 07:37 PM IST

नई दिल्ली. भाजपा सांसद हंसराज हंस के रोहिणी दफ्तर के बाहर फायरिंग हुई है। बदमाश कार में सवाल होकर आए थे। हालांकि किसी को गोली नहीं लगी है। लोग सुरक्षित हैं। पुलिस के मुताबिक फायरिंग करने वाले सफेद पायजामे और केसरिया कुर्ते में थे। अभी आरोपी फरार है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

तीन राउंड फायरिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बदमाशों ने दफ्तर के बाहर तीन राउंड की फायरिंग की। दो गोली हवा में चलाईं और एक गोली दफ्तर के दरवाजे पर मारी गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Latest Videos

फायरिंग करने वाले आरोपियों ने क्या कहा?
बारदात के वक्त मौके पर मौजूद लोगों की मुताबिक फायरिंग करने के बाद आरोपियों ने कहा कि सांसद ने मिलने का टाइम दिया था लेकिन नहीं मिले। पुलिस ने बताया है कि हमलावर की उम्र करीब 50 साल है। हमले के बाद डीसीपी और क्राइम की टीम मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है।

Share this article
click me!

Latest Videos

Supreme Court On Bulldozer Action: SC ने सरकारों को अब ढंग से समझा दिया
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी ने सोनीपत में जनता को संबोधित किया | हरियाणा विजय संकल्प यात्रा |
LIVE: भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद नई दिल्ली में मीडिया ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए
Kolkata RG Kar Medical Collage Case LIVE: कोलकाता आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले की सुनवाई
Kolkata RG Kar Medical Collage Case LIVE: कोलकाता आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले की सुनवाई