जयपुर-मुंबई पैसेंजर ट्रेन में RPF के कांस्टेबल ने की फायरिंग, ASI समेत 4 लोगों की मौत

Published : Jul 31, 2023, 08:27 AM ISTUpdated : Jul 31, 2023, 10:40 AM IST
Jaipur Express Train

सार

जयपुर-मुंबई पैसेंजर ट्रेन (Jaipur Express Train- 12956) में एक RPF कांस्टेबल ने गोलीबारी कर चार लोगों की हत्या कर दी। RPF के एक अधिकारी समेत तीन यात्रियों की मौत हुई है।

मुंबई। जयपुर-मुंबई पैसेंजर ट्रेन (Jaipur Express Train- 12956) में गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई है। गोलीबारी ट्रेन में सवार RPF के एक कांस्टेबल ने की। ट्रेन चल रही थी तभी कांस्टेबल ने गोलीबारी कर दी। मरने वालों में RPF के एक अधिकारी और तीन यात्री शामिल हैं। गोलीबारी ट्रेन के मुंबई पहुंचने से थोड़ी देर पहले हुई।

आरोपी जवान की पहचान चेतन के रूप में हुई है। उसने पालघर स्टेशन पार करने के बाद गोलीबारी की। किसी बात को लेकर चेतन का झगड़ा ASI टीकाराम से हुआ था। चेतन ने टीकाराम को निशाना बनाते हुए गोली चलाई। इस दौरान तीन और लोगों की भी गोली लगी, जिससे उनकी मौत हो गई। 

गोलीबारी का आरोपी चेतन गिरफ्तार
गोलीबारी के बाद चेतन दहिसर स्टेशन के पास चेन पुल कर ट्रेन रोका और बाहर कूद गया। हालांकि बाद में रेलवे पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गोलीबारी एसी थ्री कोच B-5 में हुई। ट्रेन को बोरीवली स्टेशन पर रोककर शवों को उतारा गया। ट्रेन मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

यह भी पढ़ें- क्यों 'एंग्रीमैन' बना RPF जवान, अपने सीनियर सहित ट्रेन में ही बिछा दीं 4 लाशें, देखिए शॉकिंग PHOTOS

B-5 कोच में सवार यात्रियों से पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी ली है। पुलिस आरोपी से भी पूछताछ कर रही है। ASI और आरोपी जवान दोनों गुजरात RPF में थे। दोनों के बीच कोई विवाद था यह पता करने के लिए पुलिस ने गुजरात RPF से संपर्क किया है। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। B-5 कोच में गोली के निशान दिखे हैं। गोली लगने से एक कांच में छेद हो गया है। बोगी को सील कर दिया गया है। वेस्टर्न रेलवे के पीआरओ सुमित ठाकुर ने कहा कि गोलीबारी सरकारी हथियार से की गई। दोनों ड्यूटी पर थे।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Ranchi Air Ambulance Crash Video: रांची से दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस चतरा में क्रैश, एक मौत
Terror Module: भारत को दहलाने की साजिश रच रहे थे आतंकी, इन 2 राज्यों से 8 संदिग्ध गिरफ्तार