देश की 15वीं राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मु, पीएम मोदी मिलने पहुंचे, इन हस्तियों ने दी बधाई

NDA की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) देश की 15 वीं राष्ट्रपति होंगी। वे इस सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुंचने वाली देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी। मुर्मू को जीत के लिए जरूरी 5 लाख 43 हजार 261 वोट तीसरे राउंड में ही मिल गए। 

Dheerendra Gopal | Published : Jul 21, 2022 3:05 PM IST / Updated: Jul 22 2022, 12:51 AM IST

नई दिल्ली। देश की 15वीं राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मु (Draupadi Murmu) को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। मुर्मु (15th President of India) के गांव में जश्न का माहौल है। आदिवासी क्षेत्रों में पारंपरिक ढंग से खुशियां मनाई जा रही हैं। पीएम मोदी नवनिर्वाचित राष्ट्रपति (First Tribal woman President of India) को बधाई देने के लिए उनके आवास पर मिलने पहुंचे हैं। पीएम मोदी ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति का सपोर्ट करने वाले सभी एमपी व एमएलए को धन्यवाद ज्ञापित किया। उनके साथ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी श्रीमती मुर्मु के आवास पर पहुंचकर राष्ट्रपति निर्वाचित होने की बधाई दी है। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने बधाई भी बधाई ट्वीट की है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी श्रीमती मुर्मु को राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बधाई संदेश भेजा है, साथ ही जल्द मिलने की इच्छा भी जताई है।

क्या कहा पीएम मोदी ने?

Latest Videos

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को बधाई देते हुए कहा कि श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का जीवन, उनके शुरुआती संघर्ष, उनकी समृद्ध सेवा और उनकी अनुकरणीय सफलता प्रत्येक भारतीय को प्रेरित करती है। वह हमारे नागरिकों, विशेष रूप से गरीबों, हाशिए पर और दलितों के लिए आशा की किरण के रूप में उभरी हैं। मुर्मू जी एक उत्कृष्ट विधायक और मंत्री रही हैं। झारखंड के राज्यपाल के रूप में उनका कार्यकाल शानदार रहा। मुझे विश्वास है कि वह एक उत्कृष्ट राष्ट्रपति होंगी जो आगे बढ़कर नेतृत्व करेंगी और भारत की विकास यात्रा को मजबूत करेंगी।

एनसीपी प्रमुख शरद पवार, छत्तीसगढ़ व पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्रियों ने भी दी बधाई

एनसीपी चीफ शरद पवार ने भी निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट किया, "भारत के राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने पर द्रौपदी मुर्मू को हार्दिक बधाई। अपने सम्मानित कार्यालय की जिम्मेदारियों और प्रभार को संभालने के लिए तैयार होने पर आपको मेरी शुभकामनाएं। राष्ट्रपति के रूप में आपके कार्यकाल में सफलता की शुभकामनाएं।
महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता अजीत पवार ने कहा कि मुर्मू की चुनावी जीत संवैधानिक मूल्यों के साथ-साथ देश की सभी महिलाओं का सम्मान है। उन्होंने याद किया कि 15 साल पहले इसी दिन प्रतिभा पाटिल देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनी थीं। आंबेडकर ने हमारे देश को एक आदर्श संविधान और लोकतंत्र दिया। मुझे उम्मीद है कि वह संविधान और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की अखंडता की रक्षा और रक्षा करेगी।

पवार के अलावा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी नवनिर्वाचित राष्ट्रपति को बधाई दी है।

निवर्तमान राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति व लोकसभा स्पीकर ने दी बधाई

निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने देश की 15वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को बधाई देते हुए उनके उज्जवल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की है।

शिवराज सिंह चौहान, नीतिश, पुष्कर धामी, कोनराड संगमा ने भी दी बधाई

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति को बधाई दी है।

अमित शाह ने दी बधाई

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को अमित शाह ने बधाई देते हुए ट्वीट किया है कि मोदी जी के नेतृत्व में NDA के सहयोगियों,अन्य राजनीतिक दलों व निर्दलीय जनप्रतिनिधियों का जनजातीय गौरव श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के पक्ष में मतदान करने पर आभार व्यक्त करता हूँ। मुझे विश्वास है कि भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में मुर्मू जी का कार्यकाल देश को और गौरवान्वित करेगा। एक अति सामान्य जनजातीय परिवार से आने वाली NDA प्रत्याशी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का भारत का राष्ट्रपति चुना जाना पूरे देश के लिए अत्यंत गौरव का पल है, उन्हें बधाई देता हूँ। यह विजय अन्त्योदय के संकल्प को चरितार्थ करने व जनजातीय समाज के सशक्तिकरण की दिशा में एक मील का पत्थर है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने घर जाकर दी बधाई

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने द्रौपदी मुर्मु के घर पहुंचकर उनके राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी है। 

हार के बाद यशवंत सिन्हा ने लेटर लिखकर दी बधाई

द्रौपदी मुर्म की जीत के बाद रनरअप यशवंत सिन्हा ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति को बधाई दी है। उन्होंने लिखा...मैं श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव 2022 में उनकी जीत पर दिल से बधाई देता हूं। मुझे उम्मीद है कि वास्तव में, हर भारतीय उम्मीद करता है-कि भारत के 15 वें राष्ट्रपति के रूप में वह बिना किसी डर या पक्षपात के संविधान के संरक्षक के रूप में कार्य करें। मैं अपने देशवासियों के साथ ..पूरा लेटर पढ़ने के लिए क्लिक करें

पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होंगी द्रौपदी मुर्मु

NDA की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू देश की 15 वीं राष्ट्रपति होंगी। वे इस सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुंचने वाली देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी। मुर्मू को जीत के लिए जरूरी 5 लाख 43 हजार 261 वोट तीसरे राउंड में ही मिल गए। थर्ड राउंड में ही मुर्मू को 5 लाख 77 हजार 777 वोट मिले। जबकि विपक्ष के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा को 2 लाख 61 हजार 62 वोट ही मिले हैं। 

यह भी पढ़ें:

Draupadi Murmu की पहाड़पुर से रायसीना हिल तक पहुंचने की अनकहीं दास्तां...आदिवासी बेल्ट की खुशी की क्या है वजह

उप राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए प्रत्याशी होंगे जगदीप धनखड़, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया ऐलान

राष्ट्रीय दलों के डोनेशन में बेतहाशा गिरावट, चंदा में 41.49% की कमी फिर भी कॉरपोरेट्स की पहली पसंद है BJP

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

एक साथ 5 युद्ध कर रहे इजराइल के ताकत की INSIDE कहानी
PM Modi LIVE: हरियाणा के पलवल में एक सार्वजनिक बैठक
7000 km का सफर तय करेगी 'वायु वीर विजेता' कार रैली, 50 से अधिक वायु योद्धा लेंगे हिस्सा
LIVE: पेरिस ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों में पदक जीतने वाले एथलीटों और कोचों के लिए सम्मान कार्यक्रम
Kolkata RG Kar Medical Collage Case LIVE: कोलकाता आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले की सुनवाई