Assembly Elections 2022: चुनाव प्रचार का समय चार घंटे बढ़ा, ECI ने दी पदयात्रा की भी अनुमति

शनिवार को आयोग ने एक बयान में राजनीतिक दलों के लिए ढील की घोषणा करते हुए कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव से प्राप्त जानकारी के अनुसार, COVID की जमीनी स्थिति में काफी सुधार हुआ है और देश में मामले तेजी से घट रहे हैं।

Asianet News Hindi | Published : Feb 12, 2022 4:32 PM IST

नई दिल्ली। देश के पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव (Assembly Elections 2022) के दौरान प्रचार अभियान की समय सीमा में ढील दी गई है। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने कोविड मामलों के कम होने के बाद प्रचार अभियान में चरणबद्ध तरीके से छूट देना शुरू कर दिया है। पांच राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए पदयात्रा करने की अनुमति दे दी है। आयोग ने चुनाव प्रचार का समय भी 4 घंटा बढ़ा दिया है। पहले चुनाव प्रचार का समय सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक कर दिया था। अब सभी पार्टियां विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक प्रचार कर सकेंगी।

जिला प्रशासन की अनुमति के बाद पदयात्रा की अनुमति

भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) ने आदेश जारी किया कि जिला प्रशासन से अनुमति लेने के बाद सीमित संख्या के साथ पदयात्रा की जा सकती है। इसके पहले देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते आयोग ने पदयात्रा पर रोक लगाते हुए चुनाव प्रचार का समय भी तय कर दिया था।
शनिवार को आयोग ने एक बयान में राजनीतिक दलों के लिए ढील की घोषणा करते हुए कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव से प्राप्त जानकारी के अनुसार, COVID की जमीनी स्थिति में काफी सुधार हुआ है और देश में मामले तेजी से घट रहे हैं।

अब अधिक समय हो सकेगा प्रचार

चुनाव आयोग का कहना कि चुनाव अभियान अब सुबह 8 बजे से रात 8 बजे के बजाय सुबह 6 बजे से रात 10 बजे के बीच चलाया जा सकता है। इससे उम्मीदवारों और पार्टियों को एक दिन में प्रचार करने के लिए चार घंटे और मिलेंगे। आयोग ने प्रतिबंधों को हटाते हुए चुनावों में अधिक से अधिक भागीदारी के लिए राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों की आवश्यकता को भी रेखांकित किया।

इन राज्यों में हो रहे हैं चुनाव

देश के पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। पहले चरण का मतदान संपन्न हो चुका है। दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी को होना है। 

इसे भी पढ़ें:

Pakistan के इस सच को अब PM Imran Khan ने भी किया स्वीकार, जानिए क्यों कहा-हम हो गए असफल

Hijab विवाद अभी थमा नहीं कि मुस्लिम लड़कियों के mobile numbers सोशल मीडिया पर कर दी शेयर, जानिए फिर क्या हुआ? 

भारत में लुप्तप्राय Cheetah से फिर जंगलों को किया जाएगा आबाद, अफ्रीकी देशों से 14 चीता लाने की तैयारी

Share this article
click me!