प्रेमी जोड़े ने चैट पर की ऐसी बात कि विमान कराना पड़ा खाली, 6 घंटे की देरी से फ्लाइट ने किया टेकऑफ

Published : Aug 15, 2022, 02:39 PM ISTUpdated : Aug 15, 2022, 02:48 PM IST
प्रेमी जोड़े ने चैट पर की ऐसी बात कि विमान कराना पड़ा खाली, 6 घंटे की देरी से फ्लाइट ने किया टेकऑफ

सार

कर्नाटक के मंगलुरु में प्रेमी जोड़े के फोन चैट के चलते एक विमान के उड़ान भरने में छह घंटे की देर हो गई। लड़की ने लड़के को संदिग्ध मैसेज भेजा था। इसकी जानकारी मिलने के बाद विमान खाली कराकर उसकी जांच की गई।  

मंगलुरु। कर्नाटक के मंगलुरु में प्रेमी जोड़े ने फोन चैट पर ऐसी बात की कि विमान खाली कराना पड़ गया। छह घंटे की देरी से मंगलुरु से मुंबई जाने वाली फ्लाइट ने उड़ान भरी। घटना रविवार की है। मंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से विमान उड़ान भरने वाला था तभी केबिन क्रू को खतरे के बारे में जानकारी मिली। 

इसके बाद विमान में सवार सभी यात्रियों को उतारा गया। विमान खाली होने के बाद उसकी गहन जांच की गई। विमान में किसी तरह की तोड़फोड़ नहीं हुई थी। इसके बाद विमान को उड़ान भरने की इजाजत मिली। पूरी गड़बड़ी प्रेमी-प्रेमिका के फोन चैट के चलते हुई। विमान में सवार एक युवक अपनी प्रेमिका से चैटिंग कर रहा था। उसके पास बैठे दूसरे यात्री ने लड़की द्वारा भेजे गए मैसेज को पढ़ लिया। उस यात्री ने मैसेज के बारे में केबिन क्रू को जानकारी दी। इसके बाद विमान खाली कराया गया। 

इस मैसेज से फैला डर
लड़की बेंगलुरु जाने के लिए अपनी फ्लाइट का इंतजार कर रही थी, जबकि लड़का मुंबई जाने के लिए तैयार था। दोनों दोस्त हैं। उन्होंने सिर्फ मजे के लिए सुरक्षा के बारे में बात की थी। सीट संख्या 14बी पर बैठे यात्री ने 13ए पर बैठे युवक के मोबाइल का मैसेज देख लिया। लड़की ने लड़के को मैसेज भेजा था, ‘U r da bomber’।

व्हाट्सएप पर चैट कर रहे थे दोनों
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों व्हाट्सएप पर चैट कर रहे थे। एक अन्य व्यक्ति ने उनके मैसेज को देख लिया था। इसके बाद समस्या हुई। मंगलुरु से मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट को रोककर जांच की गई। इंडिगो के अधिकारियों की शिकायत के बाद 505 1बी के तहत शिकायत दर्ज की गई है। 

यह भी पढ़ें- मुकेश अंबानी को मिली जान से मारने की धमकी, धमकाने वाले ने एक-दो नहीं 8 बार किया फोन

कई घंटों तक चली पूछताछ के बाद युवक को विमान में सवार होने की अनुमति नहीं दी गई। उसकी प्रेमिका भी बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट नहीं पकड़ सकी। बाद में सभी 185 यात्रियों को सामान की पूरी जांच के बाद मुंबई जाने वाली फ्लाइट में बैठाया गया और शाम 5 बजे हवाई जहाज रवाना हो गया।

यह भी पढ़ें- इंदौर में बम बिस्फोट...2 लोगों की मौत और 14 घायल, 15 अगस्त की तैयारियों में जुटे थे लोग और हो गया धमाका

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

विदेशी महिला के साथ स्पा में गंदी हरकत, बेंगलुरु में मचा बवाल
मंत्री जी के ऑफिस से सोना और ₹1.5 लाख कैश ले उड़ा चोर! कर्नाटक विधानसभा में तो गजब ही हो गया