
शिलॉन्ग. असम और बिहार के बाद अब पूर्वोत्तर का मेघालय राज्य बाढ़ की चपेट में है। यहां के वेस्ट गारो हिल्स जिले में करीब 1 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। वहीं, अब तक 5 लोगों की जान चली गई है। उधर, गृह मंत्री अमित शाह ने मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा से बाढ़ को लेकर चर्चा की है। उन्होंने केंद्र की ओर से हर संभव मदद देने का भी आश्वासन दिया है।
अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, वेस्ट गारो हिल्स में बाढ़ की वजह से जानमाल को हुआ नुकसान परेशान करने वाला है। मैंने मुख्यमंत्री कोनराड संगमा से बात कर, उन्हें केंद्र से हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
बाढ़ की चपेट में आए 175 गांव
वेस्ट गारो हिल्स के कलेक्टर राम सिंह ने कहा, ब्रह्मपुत्र का जलस्तर बढ़ने से इलाके में पानी भर गया। यहां बाढ़ के चलते 175 गांव प्रभावित हुए हैं। राज्य में 1.70 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं, 22 राहत शिविर भी लगाए गए हैं।
असम में बाढ़ से 84 लोगों की हुई मौत
असम में बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 84 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। हर तरफ सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है। राज्य के 33 में से 30 जिले बाढ़ प्रभावित हैं। इसके अलावा राज्य में 70 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। राज्य के करीब 4700 गांव भी डूब चुके हैं।
जानवरों पर भी टूटा कोरोना का कहर
इस बाढ़ का असर जानवरों पर भी पड़ा है। राज्य में 8 लाख जानवर भी प्रभावित हुए हैं। राज्य के सबसे बड़ा नेशनल पार्क काजीरंगा में भी पानी भर गया है। इससे जानवरों को काफी परेशानी हो रही है। अब तक पार्क में 108 जानवरों की मौत हो चुकी है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.