पहाड़ से मैदान तक बारिश से हाहाकार, हालात गंभीर, कुछ दिनों तक नहीं मिलेगी राहत

Published : Sep 07, 2025, 02:24 PM IST
heavy rain

सार

IMD Rain Alert: देश के कई हिस्सों में इस समय तेज बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से हालात गंभीर बने हुए हैं। ऐसे में भारतीय मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश को लेकर नया अलर्ट जारी किया है।

Punjab Floods: देश के कई राज्य इस समय खराब मौसम, तेज बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से जूझ रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में अब तक 123 लोगों की जान जा चुकी है। हरियाणा में 24 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है और हजारों एकड़ फसल बर्बाद हो गई है। उत्तर भारत में मानसूनी बारिश ने तबाही मचा रखी है। पंजाब सबसे ज्यादा बाढ़ से प्रभावित है, जबकि हिमाचल, उत्तराखंड और राजस्थान में भी हालात बेहद खराब हैं। उधर, दिल्ली-एनसीआर में लगातार हो रही झमाझम बारिश ने लोगों की परेशानियां और बढ़ा दी हैं।

भीषण बाढ़ की मार झेल रहा पंजाब

IMD Rain Alert: पंजाब इस समय भीषण बाढ़ की मार झेल रहा है। पंजाब में कई नदियों उफान पर हैं जिसके कारण हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, अब तक 46 लोगों की मौत हो चुकी है। 1.75 लाख हेक्टेयर खड़ी फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। यहां 23 जिलों में हालात बिगड़े हुए हैं। करीब 2 हजार गांव बाढ़ के पानी में डूब गए हैं और 3.87 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। हजारों घर, लोगों का सामान और पशुधन पानी में बह गए हैं। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 सितंबर को बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। इस त्रासदी को राज्य की सबसे बड़ी बाढ़ आपदा बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: उत्तरकाशी में फटा बादल, नौगांव में घरों में घुसा मलबा, कई गाड़ियां बहकर बर्बाद

इन राज्यों में भारी बारिश की आशंका

भारतीय मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश को लेकर नया अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, आज उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर जिलों में मौसम सामान्य रहेगा और लोगों को बारिश से राहत मिलेगी।

7 सितंबर को गुजरात, पूर्वी राजस्थान और दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में भारी बारिश की संभावना है।

6 और 7 सितंबर को उत्तराखंड में तेज बारिश हो सकती है।

8 और 9 सितंबर को हिमाचल प्रदेश में बारिश होगी।

8 से 10 सितंबर तक हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भारी बारिश का अनुमान है।

10 सितंबर को पंजाब में और 10-11 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना है।

7 सितंबर को कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र में और 8 सितंबर को गुजरात राज्य में भारी बारिश हो सकती है।

 

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

पायलट को मारने पर उतारू हुए यात्री, इंडिगो की किस फ्लाइट में और क्यों मचा हंगामा
कौन हैं NIA के नये मुखिया राकेश अग्रवाल? जानिए इनका पूरा ट्रैक रिकॉर्ड