
चंड़ीगढ़। केंद्र सरकार के खिलाफ किसानों का धरना प्रदर्शन जारी है। किसान तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग पर अड़े हुए हैं। दिल्ली के विभिन्न बार्डर्स पर चल रहे किसानों के आंदोलन को लेकर रोज नए नए आरोप लग रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ एक जनसभा में यह कहते नजर आ रहे हैं कि अगर मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह किसानों को चार्ज करके दिल्ली नहीं भेजते तो किसान उनके खिलाफ पंजाब में आंदोलन कर रहे होते।
सुनील जाखड़ कह रहे कि कि पंजाब में, हमें किसानों के गुस्से का सामना करना पड़ता अगर भाजपा का विरोध नहीं किया होता। सीएम अमरिंदर सिंह ने कृषि अधिनियम के नाम पर किसानों को भाजपा के खिलाफ किया, जिससे किसानों ने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया। यह हमारे सीएम की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है।
देखिए क्या कहा जाखड़ ने...
"
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.