दिल्ली में आम आदमी पार्टी को ज्वाइन करने वाली अंजू सहवाग क्यों है पार्टी के लिए खास?

Published : Dec 31, 2021, 04:57 PM ISTUpdated : Dec 31, 2021, 05:31 PM IST
दिल्ली में आम आदमी पार्टी को ज्वाइन करने वाली अंजू सहवाग क्यों है पार्टी के लिए खास?

सार

पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग की बहन अंजू सहवाग ने आम आदमी पार्टी (आप) ज्वाइन किया है। AAP के लिए यह ज्वाइनिंग कई मायने में मास्टर स्ट्रोक है।

दिल्ली। पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग की बहन अंजू सहवाग ने आम आदमी पार्टी (आप) ज्वाइन किया है। उनको पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पंकज गुप्ता और विधायक सोमनाथ भारती ने सदस्यता दिलाई। नगर निगम चुनावों के पहले सहवाग के परिवार के सदस्य की ज्वाइनिंग पार्टी के लिए काफी खास है। आप वीरेंद्र सहवाग के फैन फॉलोइंग को आने वाले चुनाव में अपनी ओर खींच सकती है। साथ ही हरियाणा का इस परिवार से खास कनेक्शन भी राजनीतिक रूप से काफी मुफीद साबित हो सकता है।

आम आदमी पार्टी के लिए क्यों है अंजू खास?

अंजू सहवाग, पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग की बहन हैं। आम आदमी पार्टी को अंजू सहवाग के पार्टी ज्वाइन कराने से दोहरा लाभ मिलेगा। दरअसल, दिल्ली में बीजेपी से कई पूर्व क्रिकेटर सक्रिय हैं। बीजेपी की टिकट पर गौतम गंभीर सांसद चुने गए हैं। गौतम भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य रह चुके हैं। ऐसे में बीजेपी को आने वाले चुनाव में आम आदमी पार्टी अंजू के बहाने एक क्रिकेटर परिवार को उतारकर चुनौती पेश कर सकती है। आप को दिल्ली में एक क्रिकेटर परिवार मिल गया है।

अंजू के पास राजनीतिक अनुभव भी

अंजू सहवाग, कांग्रेस की पार्षद रहीं हैं। उनके पास राजनीतिक व सामाजिक अनुभव है। दिल्ली के नगर निगम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी का दबदबा रहा है। अंजू सहवाग को शामिल करने के बाद आप को चुनावों में काफी सहयोग मिल सकेगा। 

दिल्ली में हरियाणा के वोटरों पर पड़ेगा प्रभाव

वीरेंद्र सहवाग की बहन अंजू सहवाग के आप में आने से हरियाणा के वोटरों को आप लुभाने में कामयाब हो सकती है। दिल्ली में बड़ी आबादी हरियाणा-पंजाब क्षेत्र का है। सबसे बड़ी बात यह कि सहवाग परिवार जाट समाज से ताल्लुक रखता है। 

क्या कहा अंजू सहवाग ने?

अंजू ने कहा कि वे आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर इस परिवार से जुड़ी हूं।

वीरेंद्र सहवाग चार भाई बहन

मूलत: हरियाणा के जाट परिवार से ताल्लुक रखने वाला वीरेंद्र सहवाग चार भाई बहनों में तीसरे नंबर पर हैं। सबसे बड़ी बहन मंजू सहवाग, फिर उनके बाद अंजू सहवाग, वीरेंद्र तीसरे और विनोद चौथे नंबर पर हैं। वह दिल्ली के एक पब्लिक स्कूल में पढ़ाती हैं। पति पेशे से कांट्रैक्टर हैं। 

यह भी पढ़ें:

China ने Arunachal क्षेत्र के कई क्षेत्रों के बदले नाम, बताया अपना क्षेत्राधिकार, AP को भी दिया है अलग नाम

Gangasagar Mela: ममता बनर्जी ने मेला पर रोक लगाने से किया इनकार, पूछा-कुंभ पर सवाल क्यों नहीं किया?

खस्ताहाल अर्थव्यवस्था के बावजूद Pakistan रक्षा खर्च में नहीं कर रहा कटौती, China से 25 JS-10C फाइटर जेट की हुई डील

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

दुनिया देखती रह गई: भारत बना नंबर-2, गांवों तक पहुंची हाई-टेक स्ट्रोक एम्बुलेंस, जानिए पूरी डिटेल
Republic Day 2026: आज़ादी के 2 साल बाद ही भारत गणतंत्र क्यों बना? वजह जानकर हैरान रह जाएंगे