मनमोहन सिंह राजस्‍थान से निर्विरोध चुने गए, 6वीं बार राज्यसभा पहुंचे

Published : Aug 19, 2019, 05:29 PM IST
मनमोहन सिंह राजस्‍थान से निर्विरोध चुने गए, 6वीं बार राज्यसभा पहुंचे

सार

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज राजस्थान से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए। मनमोहन सिंह 6वीं बार पहुंच गए हैं। राजस्थान में भाजपा अध्यक्ष मदन लाल सैनी के निधन के चलते राज्यसभा की एक सीट खाली हुई थी। इसी सीट से मनमोहन सिंह ने पर्चा भरा था। भाजपा ने उनके खिलाफ कोई प्रत्याशी नहीं उतारा। यह पहला मौका कि राजस्थान से कोई पूर्व पीएम राज्यसभा पहुंचा।

जयपुर. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज राजस्थान से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए। मनमोहन सिंह 6वीं बार पहुंच गए हैं। राजस्थान में भाजपा अध्यक्ष मदन लाल सैनी के निधन के चलते राज्यसभा की एक सीट खाली हुई थी। इसी सीट से मनमोहन सिंह ने पर्चा भरा था। भाजपा ने उनके खिलाफ कोई प्रत्याशी नहीं उतारा। यह पहला मौका कि राजस्थान से कोई पूर्व पीएम राज्यसभा पहुंचा।

इससे पहले मनमोहन सिंह असम से राज्यसभा सांसद थे, लेकिन उनका कार्यकाल जून में खत्म हो गया था। असम में कांग्रेस के पास पर्याप्त संख्याबल नहीं था, इसलिए पार्टी ने वहां चुनाव ना लड़ने का फैसला किया था। 
 
मनमोहन ने सिर्फ एक बार लोकसभा चुनाव लड़ा
1991 में पहली बार असम से राज्यसभा सांसद चुने गए थे। वे 1991, 1995, 2001, 2007 और 2013 में पांच बार राज्यसभा से सांसद रहे हैं। उन्होंने 1999 में दक्षिण दिल्ली सीट से लोकसभा चुनाव भी लड़ा था। हालांकि, वे हार गए थे। मनमोहन सिंह 2004-2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे हैं। वे नरसिम्हा राव सरकार में वित्त मंत्री भी रह चुके हैं।

कांग्रेस ने दी बधाई


गहलोत ने कहा- सिंह का चुना जाना पूरे राज्‍य के लिए गर्व की बात 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

12 जनवरी से रेल टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, जानें सिर्फ कौन लोग बुक कर पाएंगे टिकट
काला चश्मा, काली जैकेट, काली ही वॉच...यूथ दिवस पर देखिए PM मोदी का स्वैग