मोदी 22 अगस्त को फ्रांस, यूएई समेत तीन देशों के दौरे पर जाएंगे, बहरीन जाने वाले पहले भारतीय पीएम होंगे

Published : Aug 19, 2019, 04:48 PM IST
मोदी 22 अगस्त को फ्रांस, यूएई समेत तीन देशों के दौरे पर जाएंगे, बहरीन जाने वाले पहले भारतीय पीएम होंगे

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22-26 अगस्त से विदेश दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे फ्रांस, यूएई और बहरीन जाएंगे। मोदी बहरीन जाने वाले पहले प्रधानमंत्री होंगे। भारतीय विदेश मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22-26 अगस्त से विदेश दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे फ्रांस, यूएई और बहरीन जाएंगे। मोदी बहरीन जाने वाले पहले प्रधानमंत्री होंगे। भारतीय विदेश मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, फ्रांस, यूएई और बहरीन में द्विपक्षीय वार्ता होगी। इसके अलावा मोदी फ्रांस में होने वाले जी7 समिट में भी हिस्सा लेंगे। मोदी 23-24 अगस्त को यूएई जाएंगे। यहां अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों के बीच द्वपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर बातचीत होगी।  वे 24-25 अगस्त को बहरीन जाएंगे।

53 दौरों में 98 देशों की यात्रा कर चुके मोदी
मई 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से 53 विदेश दौरे कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 98 देशों की यात्राएं की हैं। प्रधानमंत्री रहते विदेश यात्राएं करने के मामले में उन्होंने मनमोहन सिंह को पीछे छोड़ दिया है। मनमोहन सिंह ने 10 साल में 93 देशों की यात्राएं कीं। हालांकि, मोदी अभी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से पीछे हैं। इंदिरा ने 16 साल में 113 विदेश यात्राएं कीं। इसके अलावा जवाहर लाल नेहरू ने 1947 से 1962 तक 68 विदेश दौरे किए। वहीं, अटल बिहारी वाजपेयी ने 48 विदेश दौरे किए।

दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद चार देशों की यात्रा कर चुके मोदी
मोदी ने 30 मई 2019 को दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद से अब तक वे चार देशों की यात्रा कर चुके हैं। दूसरी बार कार्यभार संभालने के बाद वे सबसे पहले मोदी मालदीव की यात्रा पर गए थे। इसके बाद वे श्रीलंका, किर्गिस्तान, जापान और भूटान का दौरा कर चुके हैं।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा महिला ‘शादी के झूठे वादे’ पर रेप केस क्यों नहीं कर सकती?
Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?