Who is Omar Abdullah 2nd Wife: जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला ने 49 साल की निधि राजदान से दूसरी शादी कर ली है। जानें उनकी दूसरी पत्नी क्या करती हैं और क्यों फेमस हैं।

Omar Abdullah and Nidhi Razdan Wedding: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने 56 साल की उम्र में जानी-मानी पत्रकार निधि राजदान के साथ शादी कर ली है। इस कपल ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' (ट्विटर) पर रिंग के साथ तस्वीरें शेयर कर ये जानकारी दी। उमर ने लिखा, 'कल से एक नए सफर की शुरुआत हुई।' जिस पर निधि ने अपने बिंदास अंदाज में रिप्लाई किया, 'It's done bro @OmarAbdullah' यानी हो गया भाई! श्रीनगर में हुए इस छोटे और प्राइवेट फंक्शन में सिर्फ परिवार के बेहद करीबी लोग शामिल हुए थे, जिनमें उमर के पिता और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और निधि के माता-पिता मौजूद थे। लेकिन अब हर कोई ये जानना चाहता है दोनों के पहले पार्टनर कौन हैं, क्या करते हैं? आइए जानते हैं...

निधि राजदान कौन हैं?

49 साल की निधि राजदान देश की सबसे मशहूर टीवी पत्रकारों में से एक रही हैं। उन्होंने 22 सालों तक मशहूर न्यूज चैनल NDTV में काम किया है। वो NDTV के बेहद चर्चित प्राइम टाइम शो 'Left, Right & Centre' की एंकर और होस्ट रह चुकी हैं। जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर भारत (North-East) की बेहतरीन रिपोर्टिंग के लिए उन्हें पत्रकारिता का सबसे प्रतिष्ठित 'रामनाथ गोयनका अवॉर्ड' भी मिल चुका है। निधि ने 'Left, Right and Centre: The Idea of India' नाम की एक किताब भी लिखी है। हालांकि, साल 2023 में उन्होंने NDTV को अलविदा कह दिया था, लेकिन अब सीएम से शादी के बाद वह एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं।

उमर अब्दुल्ला की पहली पत्नी कौन?

उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान, दोनों की ही ये दूसरी शादी है। उमर की पहली शादी साल 1994 में पायल नाथ से हुई थी। दोनों की मुलाकात तब हुई थी जब उमर राजनीति में नहीं थे और दिल्ली के एक लग्जरी होटल में जॉब करते थे। पायल भी उसी होटल से जुड़ी थीं। हालांकि, शादी के कुछ सालों बाद रिश्ते में खटास आने लगी और 2009 से दोनों अलग-अलग रहने लगे। लंबे समय तक चले कानूनी विवाद के बाद, इसी साल 31 जुलाई 2026 को सुप्रीम कोर्ट में दोनों की आपसी सहमति से तलाक पर मुहर लग गई। उमर और पायल के दो बेटे हैं, जो अपनी मां के साथ दिल्ली में रहते हैं। पायल अब एक सफल बिजनेसवुमन हैं।

Scroll to load tweet…

निधि राजदान के पहले पति कौन हैं?

निधि राजदान की पहली शादी साल 2005 में पत्रकार और मशहूर कहानीकार नीलेश मिश्रा से हुई थी। लेकिन ये रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल सका और साल 2007 में दोनों का तलाक हो गया। सुप्रीम कोर्ट में उमर अब्दुल्ला के वकील कपिल सिब्बल ने तलाक के वक्त कहा था, 'दोनों ने आजादी को गले लगा लिया है और सब कुछ सुलझ गया है।' अब जब उमर की जिंदगी के पुराने पन्ने बंद हो चुके हैं, तो उन्होंने निधि राजदान के साथ अपनी जिंदगी के एक नए सफर (New Journey) की शुरुआत की है।