
नई दिल्ली. भारत में कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा चरण चल रहा है। केंद्र सरकार ने इसे लेकर बड़ा ऐलान किया है। अब 1 अप्रैल से 45 साल से ऊपर सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन दी जाएगी। यह जानकारी केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दी।
प्रकाश जावड़ेकर ने कैबिनेट मीटिंग में हुए फैसले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अब देश में 45 साल से अधिक उम्र का कोई भी व्यक्ति वैक्सीन लगवा सकता है। उन्होंने कहा, देश में कोरोना वैक्सीनेशन प्रोग्राम में तेजी आई है।
अभी 60 साल और 45 साल तक बीमार लोगों को दी जा रही थी वैक्सीन
वैक्सीनेशन का दूसरा चरण 1 मार्च को शुरू हुआ था। इसके तहत 60 साल से अधिक उम्र और 45 साल से अधिक उम्र के बीमार व्यक्ति को वैक्सीन दी जा रही थी। लेकिन अब 45 साल से ऊपर कोई भी वैक्सीन लगवा सकता है।
भारत में अब तक 4.72 करोड़ लोगों को लगी वैक्सीन
भारत मे अब तक 4.72 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। प्रकाश जावड़ेकर ने साफ कर दिया है कि देश में वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। वैक्सीनेशन को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.