Corona Virus केंद्र ने नई गाइडलाइन की जारी, BMC ने मुंबई में होली खेलने पर लगाई रोक

Published : Mar 23, 2021, 02:20 PM ISTUpdated : Mar 23, 2021, 07:24 PM IST
Corona Virus  केंद्र ने नई गाइडलाइन की जारी, BMC ने मुंबई में होली खेलने पर लगाई रोक

सार

देश में कोरोना के बढ़ते केस के बीच कई राज्यों ने सख्ती तेज कर दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और छत्तीसगढ़ से कोरोना के 80 प्रतिशत से अधिक केस आ रहे हैं। इन पांच राज्यों के अलावा मध्य प्रदेश और दिल्ली से भी कोरोना के केस में तेजी दर्ज की गई है। ऐसे में बताते हैं कि देश के विभिन्न राज्यों ने कोरोना से निपटने के लिए क्या-क्या किया? 

नई दिल्ली. देश में कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की है। यह 1 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल तक लागू रहेगी गाइडलाइन। इस गाइडलाइन में राज्यों को टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट की रणनीति पर काम करने पर जोर दिया गया है। इसके साथ ही राज्यों से वैक्सीनेशन पर फोकस करने के लिए कहा गया है। उधर, कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए बीएमसी ने मुंबई में सार्वजनिक स्थानों और प्राइवेट जगहों पर होली खेलने पर रोक लगा दी है।

गाइडलाइन के मुताबिक, जब नए केस का पता चले तो उसका समय पर इलाज हो, नजर रखी जाए। इसके अलावा कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग के जरिए उसके संपर्कों का पता लगाकर क्वारंटीन करने के लिए कहा गया है। इसके अलावा कंटेनमेंट की जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय को देने के लिए कहा गया है। 

मास्क ना पहनने पर लगे जुर्माना
गाइडलाइन में कहा गया है कि मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन ना करने पर जुर्माना लगाया जाए। हालांकि, इसमें साफ कर दिया गया है कि दूसरे राज्यों में जाने पर किसी तरह की कोई पाबंदी नहीं लगाई जाए। 

तेज हो वैक्सीनेशन
गृह मंत्रालय ने जिन राज्यों में वैक्सीनेशन की रफ्तार धीमी है, उस पर चिंता जताई है। राज्यों से वैक्सीनेशन में तेजी लाने के लिए कहा गया है। 

देश में 24 घंटे में 40,715 नए मामले सामने आए, इनमें से 81% महाराष्ट्र-पंजाब समेत 6 राज्यों से
पिछले 24 घंटे में देश में 40,715 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 81% महाराष्ट्र, पंजाब, गुजरात, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और तमिलनाडु में मिले हैं। 

राज्यों ने सख्ती शुरू की
देश में कोरोना के बढ़ते केस के बीच कई राज्यों ने सख्ती तेज कर दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और छत्तीसगढ़ से कोरोना के 80 प्रतिशत से अधिक केस आ रहे हैं। इन पांच राज्यों के अलावा मध्य प्रदेश और दिल्ली से भी कोरोना के केस में तेजी दर्ज की गई है। ऐसे में बताते हैं कि देश के विभिन्न राज्यों ने कोरोना से निपटने के लिए क्या-क्या किया? 

यूपी में 31 मार्च तक स्कूल बंद
यूपी सरकार ने कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए 24 से 31 मार्च तक 8वीं तक के स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। होली के त्योहार और कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए ये फैसला लिया गया। राज्य सरकार ने कहा कि अन्य सभी शैक्षणिक संस्थान जहां परीक्षाएं नहीं चल रही हैं वे भी 25 मार्च से 31 मार्च तक बंद रहेंगी।

चंडीगढ़ में होली पर सख्ती
चंडीगढ़ प्रशासन ने 22 मार्च को आदेश दिया कि  31 मार्च तक सभी स्कूलों और कॉलेजों को बंद रखा जाए। अधिकारियों ने यह भी कहा कि सभी सार्वजनिक होली-मिलन समारोहों पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। क्लब, होटल, रेस्तरां आदि कहीं पर भी होली के लिए समारोह के आयोजन की अनुमति नहीं दी जाएगी। 

महाराष्ट्र: 10 जिलों में कर्फ्यू
महाराष्ट्र के औरंगाबाद, अमरावती, यवतमाल, जालना और परभणी सहित कम से कम 10 जिलों में नाइट कर्फ्यू की घोषणा की गई है। नागपुर जिले में कोविड -19 मामलों में स्पाइक के कारण लॉकडाउन को 31 मार्च तक बढ़ा दिया गया है।

एमपी: रविवार को लॉकडाउन
मध्य प्रदेश सरकार ने इंदौर, भोपाल और जबलपुर के तीन सबसे अधिक प्रभावित जिलों के लिए हर रविवार को लॉकडाउन की घोषणा की है। सात महीने के बाद रविवार को लॉकडाउन लगाया गया। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य सरकार 23 मार्च से संकल्प अभियान शुरू करने जा रही है ताकि मास्क का इस्तेमाल और सामाजिक दूरी सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि हर जिले में सुबह 11 बजे और शाम 7 बजे सायरन बजाया जाएगा और लोगों से दो मिनट रुकने और सामाजिक दूरी बनाए रखने का संकल्प लिया जाएगा।

छत्तीसगढ: स्कूल-कॉलेज बंद
राज्य में मंत्री रविंद्र चौबे ने रविवार को कहा कि कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर छत्तीसगढ़ में स्कूल, कॉलेज और आंगनवाड़ियां तत्काल बंद कर दिए गए। अगले आदेश तक इसी फैसले का पालन करना है। कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षा को छोड़कर अन्य सभी कक्षाओं की परीक्षाएं नहीं होंगी और सभी छात्रों को सामान्य पदोन्नति दी जाएगी।

पंजाब: 11 जिलों में नाइट कर्फ्यू
पंजाब सरकार ने कोरोना से प्रभावित 11 जिलों में दिशानिर्देशों को और कड़ा कर दिया है। मोहाली, अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, रोपड़, मोगा, एसबीएस नगर और फतेहगढ़ साहिब में रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लगाया गया है।

गुजरात: सार्वजनिक होली पर रोक
गुजरात सरकार होली पर किसी भी सार्वजनिक समारोह को आयोजित करने की अनुमति नहीं देगी। उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा कि लोगों को एक दूसरे पर रंग डालने की अनुमति नहीं दी जाएगी। हालांकि, होलिका दहन की परंपरा को सीमित लोगों के साथ ही अनुमति दी जाएगी।

राजस्थान: 8 शहरों में नाइट कर्फ्यू 
राजस्थान सरकार ने सोमवार से आठ शहरों में रात का कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। अधिकारियों ने कहा कि रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक अजमेर, भीलवाड़ा, जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर, सागवाड़ा (डूंगरपुर) और कुशलगढ़ (बांसवाड़ा) में कर्फ्यू लगाया जाएगा।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

South Block को अलविदा, अब ‘सेवा तीर्थ’ से चलेगी सरकार! जानिए वो 7 खासियतें जो इसे बनाती हैं खास
कौन थीं सरला माहेश्वरी और उनके काम में क्या था खास? दूरदर्शन की आइकॉन न्यूज़रीडर का निधन