सदगुरु के महाशिवरात्रि कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग को दुनिया में सबसे ज्यादा 20.3 मिलियन लोगों ने देखा

Published : Mar 23, 2021, 02:01 PM IST
सदगुरु के महाशिवरात्रि कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग को दुनिया में सबसे ज्यादा 20.3 मिलियन लोगों ने देखा

सार

 11 मार्च  महाशिवरात्रि पर ईशा योग केंद्र से सद्गुरु महाशिवरात्रि LIVE कार्यक्रम ऑनलाइन स्ट्रीम हुआ था। शाम 6 बजे से अगले दिन 6 बजे तक चले इस कार्यक्रम ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। इस कार्यक्रम को दुनिया में सबसे ज्यादा लोगों ने देखा। यहां तक की इसने ग्रेमी अवार्ड को भी पीछे छोड़ दिया। 

नई दिल्ली. 11 मार्च  महाशिवरात्रि पर ईशा योग केंद्र से सद्गुरु महाशिवरात्रि LIVE कार्यक्रम ऑनलाइन स्ट्रीम हुआ था। शाम 6 बजे से अगले दिन 6 बजे तक चले इस कार्यक्रम ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। इस कार्यक्रम को दुनिया में सबसे ज्यादा लोगों ने देखा। यहां तक की इसने ग्रेमी अवार्ड को भी पीछे छोड़ दिया। 
 
ईशा फाउंडेशन के महाशिवरात्रि कार्यक्रम को 20.3 मिलियन यानी 2.30 करोड़ लोगों ने देखा। यह LIVESTREAM चार्ट में सबसे ऊपर रहा। वहीं, इसके बाद 63वें ग्रेमी अवार्ड को लोगों ने देखा। 14 मार्च को हुए कार्यक्रम के व्यूअर्स 13.5 मिलियन थे। 



130 देशों के लोगों ने देखा महाशिवरात्रि कार्यक्रम
ईशा फाउंडेशन के महाशिवरात्रि कार्यक्रम को 130 देशों से देखा गया। यह भारत का एक मात्र इवेंट है, जो 50 सबसे ज्यादा देखे गए लाइव स्ट्रीम कार्यक्रमों में शामिल है। 
 
सदगुरु ने जताया आभार
इतने व्यूअर्स मिलने पर सदगुरु ने लोगों का आभार जताया है। उन्होंने कहा, आदियोगी उस मूलभूत समझ का प्रतिनिधित्व करता है कि भारत ही एकमात्र रास्ता है। महाशिवरात्रि के कार्यक्रम को मिली प्रतिक्रियाएं बताता है कि दुनिया बदलकर मानवीय जरूरतों और संभावनाओं को संबोधित करने के लिए तैयार हो रही है। जो हमारे साथ थे, मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं और आशीर्वाद देता हूं। 
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Breaking: विजय की सरकार बनने से पहले बड़ा खेल? TVK समर्थन पोस्ट के बाद VCK का X अकाउंट सस्पेंड!
कौन हैं नए CDS एनएस राजा सुब्रमणि? जिनके हाथों में आई तीनों सेनाओं की ताकत