मोदी की नई टीम में ये हैं 20 सबसे युवा चेहरे, कोई वकील तो किसी को मिल चुका है संसद रत्न पुरस्कार

पीएम मोदी के दूसरे कार्यकाल के तहत केंद्रीय मंत्रिमंडल का पहला फेरबदल बुधवार को हुआ। 43 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। इसमें 15 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली। शपथ लेने वाले 28 राज्य मंत्रियों में 7 महिलाएं हैं। 2014 में पहली बार मंत्रिमंडल में 7 और 2019 में 6 महिला मंत्री थीं।

Asianet News Hindi | Published : Jul 7, 2021 11:48 AM IST / Updated: Jul 07 2021, 07:36 PM IST

नई दिल्ली. पीएम मोदी के दूसरे कार्यकाल के तहत केंद्रीय मंत्रिमंडल का पहला फेरबदल बुधवार को हुआ। 43 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। इसमें 15 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली। शपथ लेने वाले 28 राज्य मंत्रियों में 7 महिलाएं हैं। 2014 में पहली बार मंत्रिमंडल में 7 और 2019 में 6 महिला मंत्री थीं।

मोदी कैबिनेट की औसम उम्र 58 साल 

नए केंद्रीय मंत्रिमंडल में 7 पीएचडी, 3 एमबीए, 13 वकील, 6 डॉक्टर, 5 इंजीनियर, 7 सिविल सर्वेंट और स्नातक डिग्री वाले 68 मंत्री हैं। कैबिनेट में 14 ऐसे चेहरे हैं जिनकी उम्र 50 साल से कम है। अब कैबिनेट की औसत उम्र 58 साल होगी।  

मोदी टीम में ओबीसी का बोलबाला 

मोदी टीम में ओबीसी का बोलबाला है। ओबीसी समुदाय से रिकॉर्ड 27 मंत्रियों को 15 राज्यों से चुना गया है। 19 समुदायों में यादव, कुर्मी, जाट, गुर्जर, खंडायत, भंडारी, बैरागी, चाय जनजाति, ठाकोर, कोली, वोक्कालिगा तुलु गौड़ा, एझावा, लोध, एग्री, वंजारी से नियुक्त किया गया है। कैबिनेट में 5 ओबीसी मंत्री हैं।

टीम में सबसे युवा नेता कौन-कौन?

1- अनुप्रिया पटेल- 40 साल की अनुप्रिया पटेल उत्तर प्रदेश से हैं। 2014 से लोकसभा चुनाव में मिर्जापुर से चुनाव लड़ती हैं। वह 2016 से 2019 तक भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री थीं। 

2- अनुराग सिंह ठाकुर - 46 साल के अनुराग सिंह ठाकुर का जन्म 24 अक्टूबर 1974 को हुआ। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से लोकसभा सदस्य हैं। ये हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के बेटे हैं। वे पहली बार मई 2008 में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में उपचुनाव में लोकसभा के लिए चुने गए थे। 14वीं, 15वीं, 16वीं और 17वीं लोकसभा के सदस्य होने के कारण चार बार सांसद रहे हैं। उन्हें 2019 में संसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

3- किरेन रिजिजू- 49 साल के किरेन रिजिजू का जन्म 19 नवंबर 1971 को हुआ। ये अरुणाचल प्रदेश से वकील और नेता हैं। किरेन रिजिजू का जन्म 19 नवंबर 1971 को अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग जिले के नफरा के पास नखू में हुआ था। 

4- मनसुख लक्ष्मणभाई- मनसुख लक्ष्मणभाई मंडाविया 49 साल के हैं। उनका जन्म 1 जून 1972 को हुआ।  

5- अश्विनी वैष्णव - अश्विनी वैष्णव भाजपा से हैं। 27 जून 2019 को वे संसद सदस्य बने, ये राज्य सभा में ओडिशा राज्य का प्रतिनिधित्व करते हैं। अश्विनी वैष्णव का जन्म जोधपुर में 1970 में हुआ था। वे 51 साल के हैं।

6- भूपेंद्र यादव- 52 साल के भूपेंद्र यादव का जन्म 30 जून 1969 को हुआ। वे राजस्थान से आते हैं। राज्य सभा में सांसद हैं। वह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हैं। 

7- ज्योतिरादित्य सिंधिया- 50 साल के ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं। ये सांसद के रूप में अपना 5वां कार्यकाल पूरा कर रहे हैं। वह पहले की सरकारों में केंद्रीय बिजली राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और केंद्रीय वाणिज्य और संचार राज्य मंत्री रहे हैं।  सिंधिया इससे पहले मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रहे हैं।  

8- शांतनु ठाकुर- 38 साल के शांतनु ठाकुर पश्चिम बंगाल के बनगांव से लोकसभा सांसद हैं। ये उनका पहला कार्यकाल है। वह मटुआ समुदाय के एक वरिष्ठ नेता हैं और कर्नाटक राज्य मुक्त विश्वविद्यालय से अंग्रेजी में बीए किया है।  

9- डॉक्टर एल मुरुगना- 44 साल के एल मुरुगन ने 15 साल तक मद्रास हाईकोर्ट में प्रेक्टिस की। वह 2017 से 2020 तक राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष थे। मुरुगुन ने मद्रास विश्वविद्यालय से कानून में एलएलएम और पीएचडी की है और तमिलनाडु के कोंगु नाडु से हैं।

10- निसिथ प्रमाणिक-  35 साल के निसिथ प्रमाणिक पश्चिम बंगाल के कूचबिहार से लोकसभा सांसद हैं, जो सांसद के रूप में अपना पहला कार्यकाल पूरा कर रहे हैं। उन्होंने सरकारी स्कूल से टीचर के रूप में काम भी किया है। उनके पास बीसीए की डिग्री है।

11- जॉन बारला-  45 साल के जॉन बारला पश्चिम बंगाल में अलीपुरद्वार से लोकसभा सांसद हैं, जो सांसद के रूप में अपना पहला कार्यकाल पूरा कर रहे हैं। उन्होंने उत्तर बंगाल और असम में 2 दशकों तक चाय बागान श्रमिकों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी। वे जलपाईगुड़ी के रहने वाले है।

12- डॉ. भारती प्रवीण पवार- 42 साल के भारती प्रवीण पवार महाराष्ट्र के डिंडोरी से लोकसभा सांसद हैं, जो सांसद के रूप में अपना पहला कार्यकाल पूरा कर रही हैं। उन्होंने नासिक जिला परिषद के सदस्य के रूप में कार्य किया और कुपोषण को मिटाने और साफ पानी के लिए काम किया। वे मेडिकल प्रैक्टिशनर भी थीं। उन्होंने एनडीएमवीपीएस मेडिकल कॉलेज नासिक से सर्जरी में एमबीबीएस की डिग्री हासिल की। 

13- सुश्री शोभा करंदलाजे- 54 साल के शोभा करंदलाजे कर्नाटक के उडुपी चिकमगलूर से लोकसभा सांसद हैं, जो सांसद के रूप में अपना दूसरा कार्यकाल पूरा कर रही हैं। वह कर्नाटक में 1 बार विधायक और 1 बार एमएलसी भी रह चुकी हैं। करंदलाजे ने कर्नाटक सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में काम किया है। करंदलाजे ने मैंगलोर विश्वविद्यालय से समाजशास्त्र में एमए किया है। 

14- मीनाक्षी लेखी- 54 साल की मीनाक्षी लेखी नई दिल्ली से लोकसभा सांसद हैं, जो सांसद के रूप में अपना दूसरा कार्यकाल पूरा कर रही हैं। वह नई दिल्ली नगर निगम की सदस्य भी रही हैं। वह सुप्रीम कोर्ट की वकील और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। लेखी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से एलएलबी की पढ़ाई की है।

15- अन्नपूर्णा देवी- 51 साल की अन्नपूर्णा देवी झारखंड के कोडरमा से लोकसभा सांसद हैं, जो सांसद के रूप में अपना पहला कार्यकाल पूरा कर रही हैं। वह झारखंड और बिहार से 4 बार विधायक भी रह चुकी हैं। देवी ने झारखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में काम किया है। उन्होंने 30 साल की छोटी उम्र में बिहार सरकार में राज्य मंत्री के रूप में भी काम किया। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से इतिहास में एमए किया है। 

16- भगवंत खुबा- 54 साल के भगवंत खुबा कर्नाटक में बीदर से लोकसभा सांसद हैं और सांसद के रूप में अपना दूसरा कार्यकाल पूरा कर रहे हैं। उन्होंने श्री सिद्धगंगा प्रौद्योगिकी संस्थान तुमकुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री ली है। 

17- प्रतिमा भौमिकी- 52 साल की प्रतिमा भौमिक त्रिपुरा में त्रिपुरा पश्चिम के लिए लोकसभा सांसद हैं, जो सांसद के रूप में अपना पहला कार्यकाल पूरा कर रही हैं। महिला कॉलेज त्रिपुरा विश्वविद्यालय से जैव विज्ञान में ग्रेजुएशन किया है। 

18- मुंजापारा महेंद्रभाई- मुंजापारा महेंद्रभाई 52 साल के हैं। वे गुजरात के सुरेंद्रनगर से लोकसभा सांसद हैं। ये उनका सांसद के रूप में पहला कार्यकाल है। राजनीति में आने से पहले वे गुजरात में कार्डियोलॉजिस्ट और मेडिसिन के प्रोफेसर थे। उन्होंने 2 रुपये में दवाएं देने का काम किया है। उन्होंने गुजरात से जनरल मेडिसिन एंड थेरेप्यूटिक्स में एमडी किया है। 

19- बिश्वेश्वर टुडु- 56 साल के बिश्वेश्वर टुडू ओडिशा के मयूरभंज से लोकसभा सांसद हैं। सांसद के रूप में ये उनका  पहला कार्यकाल है। वे ओडिशा के कटक के रहने वाले हैं। टुडू ने राउरकेला के उत्कलमणि गोपाबंधु इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग से इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया है। 

20- राजीव चंद्रशेखर- 57 साल के राजीव चंद्रशेखर कर्नाटक के राज्यसभा सांसद हैं। राजीव चंद्रशेखर ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से एडवांस मैनेजमेंट प्रोग्राम के साथ-साथ इलिनोइस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से कंप्यूटर साइंस में एमटेक किया है। 90 के दशक में कैलिफोर्निया से भारत लौटे बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता चंद्रशेखर टेलीकॉम सेक्टर को भारत में खड़ा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं।

ये रही 43 नामों की लिस्ट 
1. श्री नारायण तातु राणे
2. श्री सर्बानंद सोनोवाल
3. डॉ वीरेंद्र कुमार
4. श्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया
5. श्री रामचंद्र प्रसाद सिंह
6. श्री अश्विनी वैष्णव
7. श्री पाशु पति कुमार पारसी
8. श्री किरेन रिजिजू
9. श्री राज कुमार सिंह
10.श्री हरदीप सिंह पुरी
11.श्री मनसुख मंडावियाavi
12.श्री भूपेंद्र यादव
१३.श्री पुरुषोत्तम रूपला
14.श्री जी. किशन रेड्डी
15.श्री अनुराग सिंह ठाकुर
16.श्री पंकज चौधरी
17.श्रीमती अनुप्रिया सिंह पटेल
18.डॉ. सत्य पाल सिंह बघेल
19.श्री राजीव चंद्रशेखर
20.सुश्री शोभा करंदलाजे
21.श्री भानु प्रताप सिंह वर्मा
22.श्रीमती दर्शन विक्रम जरदोशी
23.श्रीमती मीनाकाशी लेखी
24.श्रीमती अन्नपूर्णा देवी
25.श्री ए. नारायणस्वामीwa
26.श्री कौशल किशोर
27.श्री अजय भट्ट
28.श्री बी.एल. वर्मा
29.श्री अजय कुमार
30.श्री चौहान देवुसिंह
31.श्री भगवंत खुबा Kh
32.श्री कपिल मोरेश्वर पाटिल
33.सुश्री प्रतिमा भौमिकी
34.डॉ. सुभाष सरकार
35.डॉ. भागवत किशनराव कराडी
36.डॉ. राजकुमार रंजन सिंह
37.डॉ. भारती प्रवीण पवार
38.श्री बिश्वेश्वर टुडु
39.श्री शांतनु ठाकुर
40.डॉ. मुंजापारा महेंद्रभाई
41.श्री जॉन बारला
42.डॉ. एल मुरुगनी
43.श्री निसिथ प्रमाणिक
 

Share this article
click me!