गांधी-नेहरू परिवार ने 38 साल तक संभाली कांग्रेस की कमान, राहुल गांधी सबसे कम समय तक अध्यक्ष रहे

कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की मांग के बीच सोमवार को वर्किंग कमेटी की बैठक होनी है। माना जा रहा है कि बैठक में सोनिया गांधी अंतरिम अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे सकती हैं। वहीं, इस बैठक में नए अंतरिम अध्यक्ष या अध्यक्ष का भी ऐलान हो सकता है। 2019 लोकसभा चुनाव में हार के बाद राहुल गांधी ने पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। 

Asianet News Hindi | Published : Aug 24, 2020 3:01 AM IST

नई दिल्ली. कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की मांग के बीच सोमवार को वर्किंग कमेटी की बैठक होनी है। माना जा रहा है कि बैठक में सोनिया गांधी अंतरिम अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे सकती हैं। वहीं, इस बैठक में नए अंतरिम अध्यक्ष या अध्यक्ष का भी ऐलान हो सकता है। 2019 लोकसभा चुनाव में हार के बाद राहुल गांधी ने पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद सोनिया गांधी ने अगस्त 2019 में अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर पदभार संभाला था। हालांकि, पार्टी में तभी से बदलाव की मांग उठ रही है। लेकिन 23 नेताओं का पत्र सामने आने के बाद अब कांग्रेस दो गुटों में बंटी नजर आ रही है। 

सोनिया गांधी गांधी-नेहरू परिवार की ऐसी सदस्य हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा समय तक कांग्रेस की कमान संभाली। सोनिया गांधी 20 साल तक अध्यक्ष रहीं। तो वहीं, राहुल सबसे कम समय अध्यक्ष रहने वाले गांधी-नेहरू परिवार के सदस्य हैं। राहुल ने 16 दिसंबर 2017 को पार्टी की कमान संभाली थी। और 2019 में उन्होंने इस्तीफा दे दिया।

Latest Videos

आजादी के बाद 38 साल नेहरू-गांधी परिवार के सदस्य अध्यक्ष रहे
1885 में कांग्रेस की स्थापना हुई थी। इसके बाद 88 अध्यक्षों ने कांग्रेस का नेतृत्व किया। इनमें से आजादी के बाद के 72 साल में 19 अध्यक्ष बने। इनमें से 38 साल नेहरू-गांधी परिवार का सदस्य ही पार्टी अध्यक्ष रहा। 

कांग्रेस अध्यक्ष

कार्यकाल

कितने साल

Ad3

जवाहरलाल नेहरू 

1951 से 1954

3

Ad4

इंदिरा गांधी

1969, 1978 से 1984 तक

7

राजीव गांधी

1985 से 1991 तक

6

सोनिया गांधी

1998 से 2017 तक
2019-20* (अंतरिम अध्यक्ष)

20

राहुल गांधी

2017 से 2019 तक

2

कुल

 

38 साल


गाधी परिवार में राजीव-सोनिया और राहुल के अध्यक्ष रहते पार्टी को हार मिली
गांधी परिवार से राजीव गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी ही ऐसे सदस्य हैं, जिनके कांग्रेस अध्यक्ष रहते पार्टी को लोकसभा चुनाव में हार मिली।
 

सदस्य        अध्यक्ष का कार्यकाल    लोकसभा चुनाव में हार
राजीव गांधी1985-91   1989 में लोकसभा चुनाव में हार मिली
 
सोनिया गांधी1998-2017   1999, 2014  लोकसभा चुनाव
 
राहुल गांधी2017-20192019 लोकसभा चुनाव


इन वजहों से उठ रही परिवर्तन की मांग

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला