गांधीनगर लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024, गृहमंत्री अमित शाह की शानदार जीत, 7 लाख से ज्यादा वोट मिले

बीजेपी की तरफ से गांधीनगर सीट पर अमित शाह मैदान में उतरे थे। उन्होंने यहां से बड़ी जीत हासिल की है। उनके खिलाफ यहां से चुनावी मैदान में कांग्रेस की सोनल पटेल थीं।

Satyam Bhardwaj | Published : Jun 2, 2024 9:26 AM IST / Updated: Jun 04 2024, 05:53 PM IST

GANDHINAGAR Lok Sabha Election Result 2024 : गुजरात की गांधी नगर सीट से बीजेपी की तरफ से चुनावी मैदान में उतरे गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने 7,44,716 वोटों से बड़ी जीत हासिल की है। यहां से उनके खिलाफ कांग्रेस ने सोनल पटेल (Sonal Ramanbhai Patel) को प्रत्याशी बनाया था, जो लड़ाई में कहीं नजर नहीं आईं हैं। अमित शाह की जीत से कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। उन्होंने जीत का जश्न मनाया है।

गांधीनगर लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...

- 1989 से 2019 तक, लगातार 9 बार से गांधीनगर सीट पर खिला रहा है कमल

- लालकृष्ण आडवाणी 1998 से 2014 तक लगातार 5 बार बने गांधीनगर के हीरो

- 2019 में गांधीनगर की सीट पर देश के गृहमंत्री अमित शाह ने खिलाया था कमल

- अमित शाह के पास 2019 के इलेक्शन में 40 करोड़ की प्रॉपर्टी थी, कर्ज 47 लाख

- गांधीनगर लोकसभा चुनाव 2019 में 12वीं पास अमित शाह पर 4 केस दर्ज था

- 2014 में गांधीनगर की जनता ने एल. के. आडवाणी को जिताया, प्रॉपर्टी 7 cr. थी

- बता दें, लाल कृष्ण आडवाणी के ऊपर 2014 के इलेक्शन में 1 केस भी दर्ज था

- फैक्टः 1996 में पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी ने गांधीनगर सीट पर जीत दर्ज की

नोटः गांधीनगर लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान यहां पर वोटर्स की कुल संख्या 1945772 थी, जबकि 2014 में यह आंकड़ा 1733972 था। बीजेपी प्रत्याशी और देश के गृहमंत्री अमित शाह को 894624 वोट मिला था और वो गांधी नगर के सांसद बने थे। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. सीजे चावड़ा को हराया था। उन्हें 337610 वोट मिला था। वहीं, 2014 के इलेक्शन में गांधीनगर सीट पूर्व पीएम लालकृष्ण आडवाणी के नाम थी। जनता ने आडवाणी को 773539 वोट देकर अपना सांसद चुना था। दूसरे नंबर पर रहने वाले कांग्रेस उम्मीदवार किरीटभाई ईश्वरभाई पटेल को 290418 वोट मिला था। हार का अंतर 483121 वोट था।

पढ़ें लोकसभा इलेक्शन 2024 रिजल्ट का हर अपडेट

 

 

Read more Articles on
Share this article

Latest Videos

click me!

Latest Videos

बॉडीबिल्डर यूट्यूबर Bobby Kataria को क्यों खोज रही NIA ?
Ladakh T–72 Tank Hadsa: अभ्यास के दौरान नदी में आ गया सैलाब और फिर...
करोड़ों रु. का नुकसान हो गया और तेजस्वी यादव दे रहे बधाई-ऐसा क्या हो गया...
Bihar: नीतीश कुमार फिर पलटी मरेंगे? भाजपा नेता के बयान ने मचा दी खलबली|Nitish Kumar|Ashwini Choubey
‘देश के भावी प्रधानमंत्री Akhilesh Yadav...’ सपा कार्यालय के बाहर लग गए पोस्टर| Birthday|PM