
बक्खाली. यह तस्वीर पश्चिम बंगाल के बक्खाली में लक्ष्मीपुर समुद्र की है। यहां रविवार सुबह लोगों ने एक विशालकाय डॉल्फिन को पड़े देखा। इसकी लंबाई करीब 17.38 फीट की थी। यह डॉल्फिन गंगा नदी में पाई जाती है।
मछुआरों की कोशिश के बावजूद नहीं बचाया जा सका
माना जा रहा है कि यह डॉल्फिन शनिवार रात समुद्र की लहरों के साथ तट पर आ गई होगी। इसके बाद यह वापस समुद्र में नहीं जा सकी। रविवार सुबह जब मछुआरों ने डॉल्फिन को पड़े देखा, तो तुरंत वन विभाग के अधिकारियों को सूचित किया। लेकिन इससे पहले कि कोई मदद कर पाता, उसकी मौत हो चुकी थी।
संरक्षित जीव है गंगा की डॉल्फिन
बता दें कि गंगा की डॉल्फिन ( Gangetic dolphin) को एक लुप्तप्राय प्रजाति माना जाता है। यह भारतीय वन्य जीवन (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की अनुसूची I के अंतर्गत आती हैं। इसे प्रकृति के संरक्षण के लिए अंतर्राष्ट्रीय संघ द्वारा लुप्तप्राय प्रजाति घोषित किया गया है।
संभागीय वन अधिकारी (दक्षिण 24-परगना) मिलन कांति मंडल ने मीडिया को बताया कि डॉल्फिन की मौत की वास्तविक वजह सामने नहीं आई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी मौत स्वाभाविक मानी गई है। यह स्तनपायी(mammal) काफी उम्र का था। वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
यह भी पढ़ें
भूखे तेंदुए को एक डाली से दूसरी डाली तक यूं नचाता रहा बंदर, वीडियो देख लोग बोले इसे कहते हैं 'दिमाग'
लड़की ने गिटार पर बजाई कृष्ण बांसुरी की धुन, सुनते ही 'फैन' हो गई गाय, देखें वीडियो
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.