समुद्र किनारे पड़ी 17 फीट लंबी डॉल्फिन देखकर हैरान हुए लोग; JCB और ट्रैक्टर की मदद से उठाकर ले जाना पड़ा

पश्चिम बंगाल के बक्खाली के लक्ष्मीपुर समुद्र तट पर विशालकाय मरी हुई गंगा डॉल्फिन मिलने का मामला सामने आया है। इसकी स्वाभाविक मौत हुई थी।

Asianet News Hindi | Published : Aug 2, 2021 3:27 AM IST

बक्खाली.  यह तस्वीर पश्चिम बंगाल के बक्खाली में लक्ष्मीपुर समुद्र की है। यहां रविवार सुबह लोगों ने एक विशालकाय डॉल्फिन को पड़े देखा। इसकी लंबाई करीब 17.38 फीट की थी। यह डॉल्फिन गंगा नदी में पाई जाती है।

मछुआरों की कोशिश के बावजूद नहीं बचाया जा सका
माना जा रहा है कि यह डॉल्फिन शनिवार रात समुद्र की लहरों के साथ तट पर आ गई होगी। इसके बाद यह वापस समुद्र में नहीं जा सकी। रविवार सुबह जब मछुआरों ने डॉल्फिन को पड़े देखा, तो तुरंत वन विभाग के अधिकारियों को सूचित किया। लेकिन इससे पहले कि कोई मदद कर पाता, उसकी मौत हो चुकी थी।

Latest Videos

संरक्षित जीव है गंगा की डॉल्फिन
बता दें कि गंगा की डॉल्फिन ( Gangetic dolphin) को एक लुप्तप्राय प्रजाति माना जाता है। यह भारतीय वन्य जीवन (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की अनुसूची I के अंतर्गत आती हैं। इसे प्रकृति के संरक्षण के लिए अंतर्राष्ट्रीय संघ द्वारा लुप्तप्राय प्रजाति घोषित किया गया है। 

संभागीय वन अधिकारी (दक्षिण 24-परगना) मिलन कांति मंडल ने मीडिया को बताया कि डॉल्फिन की मौत की वास्तविक वजह सामने नहीं आई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी मौत स्वाभाविक मानी गई है। यह स्तनपायी(mammal) काफी उम्र का था। वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

यह भी पढ़ें
भूखे तेंदुए को एक डाली से दूसरी डाली तक यूं नचाता रहा बंदर, वीडियो देख लोग बोले इसे कहते हैं 'दिमाग'
लड़की ने गिटार पर बजाई कृष्ण बांसुरी की धुन, सुनते ही 'फैन' हो गई गाय, देखें वीडियो

 

Share this article
click me!

Latest Videos

Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका
नवरात्रि 2024: कन्या पूजन करते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जनता को संबोधन।
हरियाणा चुनाव के10 अमीर प्रत्याशीः बिजनेसमैन सावित्री जिंदल से धनवान है यह कैंडीडेट
आखिर क्या है ISRAEL की ताकत का सबसे बड़ा राज