
GARHWAL Lok Sabha Election Result 2024 : उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव की सभी सीटें भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जीत ली है। गढ़वाल संसदीय सीट पर बीजेपी उम्मीदवार अनिल बलूनी (Anil Baluni) ने कांग्रेस के प्रत्याशी को गणेश गोदियाल (Ganesh Godiyal) को बड़ी शिकस्त दी है। उन्होंने करीब डेढ़ लाख वोटों से बड़ी जीत हासिल की है। उनकी जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया है। भाजपा कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं और बड़े नेताओं ने जमकर खुशियां मनाई हैं। यहां पर दोनों उम्मीदवारों में कड़ा मुकाबला माना जा रहा था।
गढ़वाल लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...
नोटः गढ़वाल संसदीय चुनाव 2019 में यहां पर कुल मतदाता की संख्या 1355796 थे, जबकि 2014 के चुनाव में 1267218 वोटर थे। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार तीरथ सिंह रावत को गढ़वाल की जनता ने 506980 वोट देकर अपना नेता चुना था। दूसरे नंबर पर रहने वाले कांग्रेस उम्मीदवार मनीष खंडूरी को 204311 वोट मिला था। वहीं, 2014 के चुनाव में गढ़वाल सीट पर कमल खिला था। भुवन चंद्र खंडूरी (एवीएसएम) 405690 वोट पाकर विनर बने थे। हारने वाले कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. हरक सिंह रावत को 221164 वोट मिला था।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.