आगरा लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024, बीजेपी के एसपी सिंह बघेल ने पौने दो लाख वोटों से दर्ज की शानदार जीत

AGRA Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने आगरा (SC) सीट पर सत्यपाल सिंह बघेल (Prof S P Singh Baghel) ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। उन्हें 599397 वोट मिले। एसपी सिंह बघेल ने 271294 वोटों के अंतर से ये जीत हासिल की है।

rohan salodkar | Published : May 31, 2024 4:54 AM IST / Updated: Jun 04 2024, 09:36 PM IST

AGRA Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने आगरा (SC) सीट पर सत्यपाल सिंह बघेल (Prof S P Singh Baghel) ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। उन्हें 599397 वोट मिले। उनके प्रतिद्वंदी सपा कैंडिडेट सुरेश चंद करदाम (Suresh Chand Kardam) को 328103 और बसपा की पूजा अमरोही (Pooja Amrohi) को 176474 वोट मिले। एसपी सिंह बघेल ने 271294 वोटों के अंतर से ये जीत हासिल की है। नतीजा आते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। समर्थक ढोल नगाड़ों पर थिरकते दिखे।

आगरा लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...

Latest Videos

- आगरा लोकसभा चुनाव 2019 बीजेपी के सत्यपाल सिंह बघेल ने जीता था

- सत्यपाल सिंह बघेल ने 2019 में अपनी कुल संपत्ति 7 करोड़ रु. दिखाया था

- 2014 में आगरा लोकसभा सीट पर डॉ. रामशंकर कठेरिया ने जीत दर्ज की थी

- डॉ. रामशंकर कठेरिया के पास 2014 में 1 करोड़ की प्रॉपर्टी थी

- बीजेपी के रामशंकर कठेरिया ने 2009 का आगरा लोकसभा 2009 चुनाव जीता था

- 2009 में रामशंकर ने अपनी कुल प्रॉपर्टी 15 लाख रु. दिखाई थी, कर्ज 6 लाख

- 2004 का चुनाव फिल्मी स्टार और सपा प्रत्याशी राज बब्बर ने जीता था

- राज बब्बर ने 2004 में अपनी संपत्ति 2 करोड़ घोषित की थी, कर्ज 10 लाख

नोटः आगरा संसदीय चुनाव 2019 के दौरान यहां पर 1937690 मतदाता, जबकि 2014 में यह संख्या 1814739 थी। 2019 में आगरा की जनता ने अपनी सीट पर कमल खिलाया था। बीजेपी प्रत्याशी सत्यपाल सिंह बघेल को जनता ने सांसद बनाया था। 646875 वोट पाकर सत्यपाल सिंह ने बसपा उम्मीदवार मनोज कुमार सोनी (435329 वोट) को 211546 वोट से मात दी थी। वहीं, आगरा लोकसभा चुनाव 2014 में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार डॉ. राम शंकर कठेरिया को 583716 वोट हासिल हुआ और विजयी रहे। उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार नारायण सिंह सुमन को हराया था। उन्हें 283453 वोट मिला था।

 

पढ़ें लोकसभा इलेक्शन 2024 रिजल्ट का हर अपडेट

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
धारा 370 पर मोदी ने खुलेआम दिया चैलेंज #Shorts
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts