वारंगल लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024, कांग्रेस के कदीयम काव्य ने हासिल की बड़ी जीत, इतने अंतरों से बीजेपी को दी मात

Published : Jun 04, 2024, 02:00 AM ISTUpdated : Jun 05, 2024, 05:37 AM IST
warangal lok sabha

सार

कांग्रेस के कदीयम काव्य ने वारंगल लोकसभा सीट पर बड़ी जीत हासिल करते हुए बीजेपी प्रत्याशी अरूरी रमेश को 220339 वोटों से हरा दिया है।

Lok Sabha Election 2024 Result: देश में आज मंगलवार (4 जून) को लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस के कदीयम काव्य ने वारंगल लोकसभा सीट पर बड़ी जीत हासिल करते हुए बीजेपी प्रत्याशी अरूरी रमेश को 220339 वोटों से हरा दिया है।

वारंगल लोकसभा चुनाव के पहले के आंकड़े देखें तो 2019 के आम चुनाव में TRS के दयाकार पसुनूरी वारंगल सीट जीतकर सांसद बने थे। उनके खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं था। ग्रेजुएट करने वाले दयाकार ने अपनी संपत्ति 2.48 करोड़ रुपए बताई थी। उनपर 14.28 लाख रुपए कर्ज था। 2014 के लोकसभा चुनाव में TRS के कदियम श्रीहरि ने जीत दर्ज की थी। उनपर 6 केस दर्ज थे। पोस्ट ग्रेजुएट करने वाले श्रीहरि 1.34 करोड़ रुपए संपत्ति के मालिक थे। उनपर कोई कर्ज नहीं था। 2009 के चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार राजैया सिरिसिला को जीत मिली थी। ग्रेजुएट राजैया सिरिसिला के पास 42.24 लाख रुपए की संपत्ति थी और 14.61 लाख रुपए कर्ज था। 2004 के चुनाव में TRS के धारावत रविंदर नाइक को जीत मिली थी। 427601  वोट लाकर नाइक ने  TDP के बोदाकुंती वेंकटेश्वरलू को हराया था।

साल 2019 और 2014 के लोकसभा चुनाव के आंकड़े

2019 के लोकसभा चुनाव में वारंगल सीट पर 16,66,770 वोटर थे, जबकि 2014 के इलेक्शन में मतदाताओं की संख्या  15,37,778 थी। 2019 में तेलंगाना राष्ट्र समिति के उम्मीदवार दयाकर पसुनूरी सांसद बने। उन्हें 6,12,498 वोट मिला था। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार डोम्माति सांबैया 3,50,298 वोट से मात दी थी। सांबैया को 2,62,200 वोट मिला था। वहीं, वारंगल की जनता ने 2014 के इलेक्शन में तेलंगाना राष्ट्र समिति को बहुमत दिया था। 6,61,639 वोट पाकर कादियाम श्रीहरि ने कांग्रेस उम्मीदवार राजैया सिरिसिला 3,92,574 वोटों से हराया था। उन्हें 2,69,065 वोट मिला था।

ये भी पढ़ें: कर्नाटक सेक्स वीडियो कांड के आरोपी जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना लौटे, एयरपोर्ट पर ही हिरासत में लिया गया

PREV

Recommended Stories

Sonia Gandhi's Birthday: PM मोदी ने सोनिया गांधी को दी जन्मदिन की बधाई
4 साल के बच्चे को नहलाने गई मां, बाथरूम में दोनों की मौत-जो हुआ वो हर किसी के लिए है सबक!