राहुल गांधी और ओवैसी पर भड़के गिरिराज सिंह, कहा, झूठ की खेती बंद कर देनी चाहिए

Published : Dec 28, 2019, 05:57 PM IST
राहुल गांधी और ओवैसी पर भड़के गिरिराज सिंह, कहा, झूठ की खेती बंद कर देनी चाहिए

सार

नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोग देश को गुमराह कर रहे हैं। जो काम मुगलों और अंग्रेजों ने नहीं किया, वह राहुल गांधी, ओवैसी और टुकड़े टुकड़े गैंग कर रहे हैं।  

नई दिल्ली. नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोग देश को गुमराह कर रहे हैं। जो काम मुगलों और अंग्रेजों ने नहीं किया, वह राहुल गांधी, ओवैसी और टुकड़े टुकड़े गैंग कर रहे हैं। कांग्रेस की दोगले नीति के कारण देश को भ्रम में डालने का काम हो रहा है।

गिरिराज सिंह ने महात्मा गांधी का उदाहरण दिया
- उन्होंने कहा, ये लोग गांधी के आदर्श की बात करते हैं। गांधी तो चुरा लिया, लेकिन गांधी ने प्रार्थना सभा में 12 जुलाई 1947 को कहा था कि जिन लोगों को पाकिस्तान से भगाया गया है उन्हें पता होना चाहिए कि वे पूरी तरह से भारत के नागरिक थे। उन्हें यह भी पता होना चाहिए कि वे पूरे भारत के नागरिक थे। 

- गिरिराज सिंह ने कहा, राहुल गांधी को झूठ की खेती बंद कर देनी चाहिए। पूरे देश के लोग सीएए के पक्ष में हैं। राहुल को राफेल के लिए माफी मांगनी पड़ी थी बाद में सीएए के लिए भी माफी मांगनी पड़ेगी।

असम के भाजपा विधायक ने भी दिया था विवादित बयान
- असम के भाजपा विधायक मृणाल सैकिया ने कहा था, विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों के हर हमले का जवाब दो। अगर वे हमारे एक शख्स को छूते हैं तो हमें उनके 10 को निशाना बनाना है। अगर वे आपका घर जलाने आएं तो आप उनका घर जला दीजिए।
- उन्होंने कहा, हमें मजबूत होना होगा। हमने बहुत सहा है। अगर कोई आपके घर को जलाने आता है तो उनके घर जला दो। हमें अपने लोगों का समर्थन करना होगा।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Bengaluru Suicide Case: मौत से पहले बेंगलूरु की लक्ष्मी प्रिया ने बहन को क्यों भेजा मोबाइल पासवर्ड?
Top 10 Morning News: भारत में रेड तो दुनिया में हाई अलर्ट क्यों? सुबह की 10 बड़ी खबरें पढ़िए एक साथ