Goa Election 2022: टिकट मिलने के बावजूद प्रत्याशी ने की गद्दारी, ममता बनर्जी की पार्टी में हुआ शामिल

गोवा (Goa) में इस बार कांग्रेस (Congress) और गोवा फारवर्ड पार्टी (Goa Forward Party) मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। सेंट आंद्रे (St. Andre) सीट गोवा फारवर्ड पार्टी के पास थी, जिसके बाद पार्टी ने अपने कद्दावर नेता जगदीश भोबे (Jagdish Bhobe) को इस सीट से टिकट दिया था।

Asianet News Hindi | Published : Jan 20, 2022 7:33 AM IST / Updated: Jan 20 2022, 01:21 PM IST

नई दिल्ली। गोवा विधानसभा चुनाव (Goa Assembly elections 2022) की 40 सीटों के लिए चुनाव प्रचार अभियान (Election Campaign) शुरू हो चुका है। तमाम राजनीतिक दलों (Political Parties) ने उम्मीदवारों (Candidates) के नाम भी देने शुरू कर दिए हैं। जहां कुछ नेता किसी भी तरह टिकट हासिल करने की जद्दोजहद में लगे हैं, वहीं एक नेता ऐसा भी सामने आया, जिसे उसकी पार्टी ने मनमाफिक सीट से टिकट दिया। बावजूद इसके वह थोड़ी देर बाद ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) में शामिल हो गया। 

इस नेता का नाम है जगदीश भोबे (Jagdish Bhobe) और इसे गोवा फारवर्ड पार्टी यानी GFP ने सेंट आंद्रे सीट (St Andre) से टिकट दिया था। लेकिन टिकट मिलने के कुछ घंटे बाद जगदीश भोबे ने GFP छोड़कर अब TMC का दामन थाम लिया है। जगदीश की इस हरकत की जमकर आलोचना की जा रही है। वहीं, कांग्रेस (Congress) ने गोवा फारवर्ड पार्टी (Goa Forward Party) पर निशाना साधा है। 

मिलकर चुनाव लड़ रहे Congress और GFP 

बता दें कि गोवा में इस बार कांग्रेस और गोवा फारवर्ड पार्टी मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। सेंट आंद्रे सीट गोवा फारवर्ड पार्टी के पास थी, जिसके बाद पार्टी ने अपने कद्दावर नेता जगदीश भोबे को इस सीट से टिकट दिया था। ममता बनर्जी की पार्टी TMC भी इस बार गोवा चुनाव में दमखम दिखा रही है। करीब दो महीने पहले इस बात की चर्चा जोरों पर थी कि TMC और GFP इस चुनाव में गठबंधन करेंगे, लेकिन गोवा फारवर्ड पार्टी ने TMC के बजाय कांग्रेस पार्टी से गठबंधन कर लिया। 

यह भी पढ़ें: Goa Election 2022: गोवा में अलग हुई कांग्रेस-शिवसेना-एनसीपी की राह, महाराष्ट्र में बढ़ी तकरार

ममता बनर्जी ने गठबंधन नहीं करने का लिया बदला!

जगदीश भोबे के तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) में जाने के बाद राजनीति हलकों में इस बात की जोर-शोर से चर्चा है कि ममता बनर्जी ने गोवा फारवर्ड पार्टी से गठबंधन नहीं करने का बदला लिया है। हालांकि, ममता ने गोवा फारवर्ड पार्टी के सिर्फ जगदीश भोबे को नहीं तोड़ा है बल्कि, गोवा फारवर्ड पार्टी के अध्यक्ष को भी अपने पाले में किया है। 

यह भी पढ़ें: Goa Election 2022: केजरीवाल का ऐलान- AAP का CM चेहरा होंगे अमित पालेकर, जानिए दावेदारों में क्यों थे सबसे आगे

पार्टी ने किया था उनका जोरदार स्वागत 

दिलचस्प यह भी है कि जगदीश भोबे ने 2017 का विधानसभा चुनाव MGP के टिकट पर लड़ा था और उस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद वह जनवरी 2020 में गोवा फारवर्ड पार्टी में शामिल हो गए थे। तब पार्टी ने उनका जोरदार स्वागत किया था। मगर उन्हें इस बात का अंदाजा बिल्कुल नहीं रहा होगा कि  जगदीश इस तरह उनकी पार्टी से गद्दारी करेंगे। बहरहाल, सेंट आंद्रे सीट से जगदीश भोबे के हटने के बाद कांग्रेस पार्टी ने इस सीट पर अब अपना उम्मीदवार खड़ा किया है। कांग्रेस ने एंथोनी (टोनी) फर्नांडिस को उम्मीदवार बनाया है। 

 

Share this article
click me!