चुनाव में पैसा बोलता है! गोवा में मौजूदा विधायकों की संपत्ति करोड़ों में, पढ़ाई कोई 8वीं पास तो कुछ ग्रेजुएट

अगर आपके पास पैसा नहीं है तो चुनाव (Election) लड़ने के सपने भी मत देखिए। लड़ने की हिम्मत की भी तो जीतने की कोई गुंजाइश नहीं।  फिलहाल, हम आपको सिर्फ गोवा (Goa Election) का उदाहरण दे रहे हैं। यह भारत का सबसे छोटा राज्य है, मगर मौजूदा सत्र का हर विधायक करोड़पति हैं। चाहे वह राष्ट्रीय दल (National Party) का हो, क्षेत्रीय दल या फिर निर्दलीय। 

Asianet News Hindi | Published : Jan 21, 2022 8:20 AM IST / Updated: Jan 21 2022, 02:22 PM IST

नई दिल्ली। गोवा में विधानसभा चुनाव (Goa Election 2022) होने वाले हैं। 40 सीटों पर वोटिंग (Voting) 14 फरवरी को होगी। गोवा चुनाव में इस बार 8 छोटी-बड़ी पार्टियां अपना दमखम दिखा रही हैं। इनमें भाजपा (BJP), कांग्रेस (Congress), ममता बनर्जी (Mamata Banarjee) के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC), अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (AAP), शरद पवार (Sharad Pawar) के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) और उद्धव ठाकरे (Uddhav Thakrey) के नेतृत्व वाली शिवसेना (Shivsena) भी शामिल है। 

गोवा विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 15 मार्च को खत्म हो रहा है, तो फिलहाल जब तक ने विधायक चुनकर नहीं आते, तब तक मौजूदा विधायकों का बोलबाला है। तो आइए नए विधायकों के आने से पहले मौजूदा विधायकों के बारे में बात कर ली जाए। मसलन, उनकी पढ़ाई-लिखाई, कमाई और उनकी गुंडई। 

यह भी पढ़ें: Goa Election 2022: टिकट मिलने के बावजूद प्रत्याशी ने की गद्दारी, ममता बनर्जी की पार्टी में हुआ शामिल

बड़ा या छोटा हर विधायक करोड़पति 
मौजूदा विधानसभा में कांग्रेस के सबसे ज्यादा 17 विधायक हैं, जबकि भाजपा के 13 विधायक। मगर गोवा में सरकार कांग्रेस नहीं बल्कि, भाजपा की है। भाजपा ने निर्दलीय विधायकों और क्षेत्रीय पार्टियों से जीते विधायकों को अपने पाले में करके सरकार बना ली थी। मौजूदा विधानसभा में कोई विधायक गरीब नहीं है बल्कि सभी 40 चुने हुए विधायक चाहे वह भाजपा से हों, कांग्रेस से या क्षेत्रीय पार्टियों से या फिर निर्दलीय, सभी के पास करोड़ों की संपत्ति है। खबर में दिए गए सभी आंकड़े इन माननीयों की ओर से हलफनामे में दी गई जानकारी के अनुसार है। 

यह भी पढ़ें: Goa Election 2022 : बीजेपी ने काटा टिकट तो केजरीवाल का ऑफर, कहा - उत्पल पर्रिकर का AAP में स्वागत है 

कमाई में हीरो और पढ़ाई में जीरो 
गोवा के मौजूदा विधानसभा में सबसे अमीर विधायक भाजपा के हैं। इन विधायक जी का नाम है माइकल विंसेंट लोबो (Michael Vincent Lobo) और इनकी संपत्ति 2017 के हलफनामे के मुताबिक तब 54 करोड़ 59 लाख 81 हजार 558 रुपए थी। वहीं इन पर कर्ज 10 करोड़ 9 लाख  71 हजार 703 रुपए था। लेकिन इनकी शिक्षा के बारे में भी जान लीजिए। इन माननीय सिर्फ 12वीं पास हैं। जी हां, सिर्फ इंटरमीडिएट तक पढ़ाई। सबसे बड़ी बात इनके खिलाफ दो आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। 

यह भी पढ़ें: Goa Election 2022: भाजपा ने मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल को दिया दो सीटों का ऑफर 

दूसरे सबसे अमीर माननीय कांग्रेस के, संपत्ति 50 करोड़ पार 
गोवा में दूसरे नंबर पर जो अमीर विधायक हैं वह कांग्रेस के प्रताप सिंह राणे (Pratap Singh Rane) हैं। इनकी कुल संपत्ति 50 करोड़ 16 हजार 663 रुपए है। इन पर कर्ज करीब 34 लाख रुपए है। इनकी शिक्षा ग्रेजुएट प्रोफेशनल है। 

यह भी पढ़ें: Goa Election 2022: चुनाव से पहले सियासी उठापटक तेज, PWD मंत्री का इस्तीफा, उत्पल पर्रिकर ने बढ़ाया सस्पेंस

पांडुरंग भी सिर्फ दसवीं पास और संपत्ति 32 करोड़ थी 
वहीं तीसरे नंबर पर राज्य के सबसे अमीर विधायक का नाम है पांडुरंग अर्जुन मडकाइकर (Pandurang Arjun Madkaikar) है। पांडुरंग भाजपा विधायक हैं और इनकी कुल संपत्ति है 32 करोड़ 18 लाख 54 हजार 849 रुपए है। इन पर 2 करोड़ 94 लाख रुपए का कर्ज भी है, मगर इन माननीय की पढ़ाई सिर्फ 10वीं यानी हाई स्कूल तक है।

Read more Articles on
Share this article
click me!