जर्मनी से आई महिला ने 18 महीने की बेटी को मार डाला, अपनी जान देने को नदी में कूदी, मजदूरों ने बचाया

Published : Aug 06, 2022, 05:22 PM ISTUpdated : Aug 06, 2022, 05:25 PM IST
जर्मनी से आई महिला ने 18 महीने की बेटी को मार डाला, अपनी जान देने को नदी में कूदी, मजदूरों ने बचाया

सार

दक्षिण गोवा के चिकालिम में जर्मनी से आई एक 34 साल की महिला ने गला घोंटकर अपनी 18 महीने की बेटी की हत्या कर दी। इसके बाद महिला ने नदी में कूदकर मरने की कोशिश की, लेकिन मजदूरों ने उसे बचा लिया।   

पणजी। गोवा में शनिवार को एक महिला ने अपनी 18 महीने की बेटी की हत्या कर दी। इसके बाद नदी में कूदकर उसने आत्महत्या की कोशिश की। नजदीक ही काम कर रहे कुछ मजदूरों ने महिला को कूदते देख लिया और उसकी जान बचा ली। 

घटना दक्षिण गोवा की है। महिला की उम्र 34 साल है। वह पिछले कई साल से जर्मनी में अपने पति के साथ रह रही थी। उसके पति जर्मनी में काम करते हैं। महिला पिछले सप्ताह चिकालिम स्थित अपने मायके आई थी। महिला की पहचान निमिषा वलसान के रूप में हुई है। 

मजदूरों ने बचाई जान
पुलिस इंस्पेक्टर कपिल नायक ने बताया कि शनिवार सुबह करीब पांच बजे निमिषा ने गला घोंटकर अपनी बेटी की हत्या कर दी। इसके बाद वह अपने पड़ोसी के घर गई और उनसे उनके कार की चाबी मांगी। पड़ोसी ने उसे कार की चाबी दे दी। इसके बाद वह कार में सवार होकर पांच किलोमीटर दूर जुआरी नदी पर बने पुल पर गई। वह कार से उतरी और नदी में कूद गई। 

यह भी पढ़ें-  SHOCKING: 2 बार मां से लिपटी-तीसरी बार बेटी को अपार्टमेंट से फेंका, खुद रेलिंग पर चढ़ी लेकिन डर गई मौत से

महिला का चल रहा इलाज
जुआरी नदी के उस पुल के सामने ही एक और पुल का निर्माण चल रहा है। कुछ मजदूर निर्माण कार्य कर रहे थे। उन्होंने महिला को नदी में कूदते देख लिया। उन्होंने उसकी की जान बचा ली। इसके बाद महिला को गोवा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में ले जाया गया। यहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने निमिषा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें- चौंकाने वाली खबरः 13 साल की बेटी बनी अपने 44 साल के पिता के बच्चे की मां, मासूम ने दिया बेटे को जन्म

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Nitin Nabin: मोदी ने कराया BJP के बॉस का मुंह मीठा, नितिन नबीन के पदभार ग्रहण की खास तस्वीरें
Nitin Nabin: बीजेपी बॉस के घर में चलता है अलग सिस्टम, पत्नी ने बताया क्यों नहीं होता झगड़ा